व्हाट्सएप पर हर किसी को नहीं दिखेगा आपका स्टेटस, बस अपनाए यह ट्रिक

स्मार्टफोन ने आज के समय में हर व्यक्ति की लाइफ को बहुत अधिक आसान बना दिया है। लोग अपनी जरूरत व पसंद के अनुसार तरह-तरह के ऐप्स को अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं। लेकिन कुछ ऐप्स ऐसे भी होते हैं, जो लगभग हर फोन में मौजूद हैं।
इन्हीं में से एक है व्हाट्सएप। व्हाट्सएप आज के समय में सिर्फ मैसेज भेजने मात्र का ही साधन नहीं रह गया है। बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर वॉयस कॉल व वीडियो कॉल जैसी सुविधाओं ने इसे और भी अधिक आसान बना दिया है।
व्हाट्सएप पर अधिकतर लोग तरह-तरह के स्टेटस लगाना पसंद करते हैं। आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में जितने भी नाम हैं, वह आपका स्टेटस देख सकते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हम व्हाट्सएप किसी खास व्यक्ति के लिए लगाते हैं और चाहते हैं कि सिर्फ वही व्यक्ति हमारा स्टेटस देखे या फिर हम किसी खास व्यक्ति या नंबर से अपना व्हाट्सएप स्टेटस हाइड करना चाहते हैं।
ऐसा करना बेहद ही आसान है। बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत होगी। दरअसल, व्हाट्सएप में ऐसे कई फीचर्स को एड किया गया है, जो आपकी सिक्योरिटी का ख्याल रखते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्टेटस को हाइड करने की आसान ट्रिक के बारे में बता रहे हैं-
सिर्फ खास व्यक्ति को ही दिखाएं व्हाट्सएप स्टेटस
अगर आपने अपना व्हाट्सएप स्टेटस किसी खास व्यक्ति के लिए लगाया है और आप सिर्फ उसे ही अपना व्हाट्सएप स्टेटस दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले आप अपना व्हाट्सएप ओपन करें और राइट साइड में बने तीन डाट्स पर क्लिक करें।
- अब आप वहां पर सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अकाउंट ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद आप प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।(Whatsapp के इन 10 हैक्स के बारे जाने)
- अब आपको वहां पर एक स्टेटस का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपको वहां पर तीन ऑप्शन दिखेंगे।
- अब, आप वहां पर ओनली शेयर विद ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- जब आप इसे क्लिक करेंगी तो आपकी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आप उस खास व्यक्ति के नंबर को सलेक्ट कर लें।
- इसके बाद आपका स्टेटस केवल वही खास व्यक्ति देख पाएगा। कॉन्टैक्ट में मौजूद अन्य व्यक्तियों को आपका स्टेटस विजिबल नहीं होगा।
इसे जरूर पढ़ें-अपने एंड्रॉइड फोन में कस्टम रिंगटोन को इस तरह करें सेट
किसी खास व्यक्ति से हाइड करें व्हाट्सएप स्टेटस
अगर आप अपना व्हाट्सएप स्टेटस किसी खास व्यक्ति से हाइड करना चाहती हैं तो ऐसे में इन कुछ खास स्टेप्स को फॉलो करें-
- व्हाट्सएप के राइट साइड में बने तीन डाट्स पर क्लिक करें।
- अब सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अकाउंट ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- इसके बाद, आप प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर स्टेटस के ऑप्शन को सलेक्ट करें।
- अब आप वहां सेटिंग्स को चेंज कर सकती हैं।(Whatsapp में आ सकते हैं ये नए फीचर्स!)
- अब आप किसी खास व्यक्ति से स्टेटस हाइड करने के लिए दूसरा ऑप्शन सलेक्ट करें।
- वहां पर आप माइ कॉन्टैक्ट एक्सेप्ट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप जिस नंबर को सलेक्ट करेंगी, उसे छोड़कर अन्य सभी व्यक्ति आपका स्टेटस देख पाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-लैपटॉप का डाटा डिलीट हो गया है, तो इन ट्रिक्स से करें उसे रिकवर
तो अब आप भी इन ट्रिक्स को अपनाएं और केवल अपने पसंदीदा लोगों तक ही अपना व्हाट्सएप स्टेटस दिखाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- shutterstock, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।