Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

लैपटॉप का डाटा डिलीट हो गया है, तो इन ट्रिक्स से करें उसे रिकवर

अगर आपके भी लैपटॉप का डाटा गलती से डिलीट हो गया है, तो उसे रिकवर करने के लिए इन टिप्स का सहारा ले सकते हैं।
Updated:- 2021-05-26, 15:28 IST
image

'कुछ महीने पहले ही मुझसे ही लैपटॉप का डाटा डिलीट हो गया था। फिर मैंने एक दो जगह पढ़ा और यूट्यूब पर कुछ वीडियो देखा। पढ़ने और वीडियो देखने के बाद लगा कि अगर लैपटॉप का डाटा डिलीट हो गया है, तो घर पर ही आसानी से उसे रिकवर किया जा सकता है'। आपको बता दें कि ये शब्द मेरे एक मित्र की है। खैर, अक्सर देखा जाता है कि कई लोग लैपटॉप से डाटा डिलिट कर देते हैं, या फिर गलती से डिलिट हो जाता है और बाद में मालूम चलता है कि डिलीट हुआ डाटा बेहद ही जरूरत। ऐसे में परेशानी बहुत अधिक बढ़ जाती है। 

लेकिन, इस लेख को पढ़ने के बाद परेशानी बढ़ेगी नहीं बल्कि, आसानी से कम हो जाएगी। क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से डिलीट हुए डाटा को रिकवर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

रीसायकल बिन का करें उपयोग 

how to recover deleted data from laptop INSIDE

सिस्टम या फिर लैपटॉप में डिलीट किसी भी फाइल को रिकवर करने के लिए सबसे आसान तरीका है रीसायकल बिन का इस्तेमाल। इसके इस्तेमाल से कुछ ही देर में डिलीट हुए फाइल, फोटो आदि अपने आप फ्रंट स्क्रीन पर दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए आप मई कंप्यूटर या मई लैपटॉप पर जाए। मई कंप्यूटर क्लिक करने के बाद आपको रीसायकल बिन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। ध्यान रहे हैं डिलीट हुए फाइल को सेलेक्ट करने के बाद ही रीसायकल बिन ऑप्शन को क्लिक करना है। थोड़ी देर बाद फाइल अपने आप रिकवर हो जाता है। कई बार रीसायकल बिन टॉप स्क्रीन पर ही रहता है।

 

इसे भी पढ़ें: अगर कुछ ही दिनों में बढ़ाने हैं यूट्यूब यूजर्स, तो आप भी अपनाएं ये टिप्स

सिस्टम रिस्टोर ऑप्शन का करें इस्तेमाल 

how to recover deleted data from laptop INSIDE

कई बार सिस्टम को रिस्टोर करने पर पर भी डिलीट फाइल को रिकवर करने के किशिश किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप मई कंप्यूटर पर जाये। मई कंप्यूटर पर जाने के बाद प्रॉपर्टीज को खोले। खोलने के बाद आपको सिस्टम प्रोटक्शन पर क्लिक करने के बाद कॉन्फ़िगर पर क्लिक करें। इसके बाद आप रिस्टोर सिस्टम सेटिंग कर क्लिक करें। कई बार इस माध्यम से भी डिलीट फाइल रिकवर हो जाते हैं। हालांकि, कई बार ये टिप्स काम भी नहीं करता है, क्योंकि परमानेंट फाइल को रिकवर करना मुश्किल होता है। (इन टिप्स की मदद से करें रिकवर Gmail का पासवर्ड)

 

इसे भी पढ़ें: क्या आपका फोन चार्जर भी बार-बार होता है डैमेज? ये हैक्स आजमाकर बचाएं फोन चार्जर

सॉफ्टवेयर का प्रयोग करें 

how to recover deleted data from laptop INSIDE

अगर रीसायकल बिन और सिस्टम रिस्टोर के माध्यम से डिलीट फाइल रिकवर नहीं हो रहा है, तो आप डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट पर सर्च करके देख भी सकते हैं कि लैपटॉप से हुए डिलीट डाटा को रिकवर करने के लिए किस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जा सकता है। (मोबाइल को हैकर्स से बचाने के लिए टिप्स) गूगल से डाउनलोड करके आप आसानी से किसी भी डिलीट फाइल को रिकवर कर सकते हैं। डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए किसी दुकान का भी रुख कर सकते हैं।    

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।