गमले में बहुत आसानी से उग सकता है शरीर की चर्बी घटाने वाला यह पौधा, जानें लगाने का सही तरीका

How To Grow Stevia Plant in Pot: क्या आप भी अपने बगीचे में तरह-तरह के पौधे लगाने का शौक रखते हैं? अगर आप भी एक यूनिक पौधा लगाना चाहते हैं, तो आपको स्टीविया का पौधा अपने गार्डन में जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे के पत्तों में चीनी जैसी मिठास होती है। आइए जानें, घर पर गमले में स्टीविया का पौधा कैसे लगाएं? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-30, 16:22 IST
How To Grow Stevia Plant in Pot

How To Grow a Stevia Plant in The Home: गार्डनिंग का शौक आजकल लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। हर कोई छोटे-छोटे गमलों की मदद से बागबानी कर रहा है। हालांकि, सभी को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि आखिर गार्डन में कौन-से पौधे लगाएं? कुछ लोग हेल्दी रहने के लिए बहुत कुछ करते हैं। साथ ही गार्डन में भी मेडिसिनल गुणों से भरपूर हेल्दी पौधे लगाना पसंद करते हैं। आजकल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में लोग जड़ी-बूटी वाले पौधे लगा रहे हैं।

कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी में खूब काम आ सकते हैं। आजकल लोग बढ़ते वजन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करने के वाले पौधे को लगाना चाहते हैं, तो आपको स्टीविया प्लांट घर पर जरूर लगाना चाहिए। यह पौधा वजन कम करने के लिए जाना जाता है। इसके पत्तों में मिठास होती है। आइए जानें, घर पर स्टीविया का पौधा कैसे लगाएं? स्टीविया का पौधा गमले में कैसे लगाएं?

सही मिट्टी और गमले का चुनाव करें

स्टीविया का पौधा लगाने के लिए आपको एक सही साइज के गमले और मिट्टी का चुनाव करना होगा। अच्छी निकासी वाला गमला चुनें। गमले में मिट्टी भरने के लिए 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पॉटिंग मिक्स को गमले में भर लीजिए। पौधे को लगाने के लिए हमेशा उपजाऊ मिट्टी का चुनाव करें, जिसकी जल निकासी अच्छी हो।

स्टीविया का पौधा कैसे लगाएं?

How to plant stevia

अगर कटिंग से पौधा उगाना चाहते हैं, तो आपको स्टीविया के पौधे से हेल्दी कटिंग लेनी होगी। कटिंग ऐसी लें, जिसमें कम से कम 2-3 नोड हों। इसके नीचे के हिस्से की पत्तियां हटा लें। कटिंग को अब 1-2 इंच की गहराई में मिट्टी में लगा लें। कम से कम एक नोड मिट्टी में होना चाहिए। इसके बाद, इसमें पानी डालें और इसे हल्की धूप वाली जगह पर रखें। इसके अलावा, आप पानी में भी कटिंग को उगा सकते हैं। कुछ हफ्ते इसे पानी में रखने से जड़े बनना शुरू हो जाएंगी।

बीज से स्टीविया का पौधा कैसे लगाएं?

स्टीविया के बीज बहुत छोटे होते हैं। इन्हें मिट्टी में लगाने के बाद ऊपर से गमले को प्लास्टिक बैग से ढक दें। इससे बीजों का अंकुरण थोड़ा जल्दी हो पाएगा। जब बीजों का अंकुरण हो जाए, तब प्लास्टिक को हटा दें और इन्हें किसी बड़े गमले में ट्रांस्फर कर दें।

स्टीविया के पौधे की देखभाल कैसे करें?

How to care for stevia plant

  • स्टीविया के पौधे को रोजाना कम से कम 6 घंटे की धूप दिखाना जरूरी है। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
  • मिट्टी को बहुत ज्यादा पानी ना दें। जब मिट्टी की ऊपरी परत सूख जाए, तभी पानी दें।
  • पौधे को महीने में एक बार जैविक खाद या वर्मीकंपोस्ट दें। इससे पौधे की ग्रोथ सही होगी।

यह भी देखें- खाने में मिठास घोल देगा स्टीविया, नहीं पड़ेगी चीनी की जरूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP