How to Use Rosemary to Keep Mosquitoes Away: बारिश के दिनों में मच्छर बहुत तंग करते हैं। मच्छरों की वजह से सोना भी मुश्किल हो जाता है। मच्छरों की समस्या से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन इसके बाद भी मच्छरों से छुटकारा नहीं मिल पाता। बारिश के दिनों में मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
मच्छरों को भगाने के लिए आप घर पर बिना ज्यादा पैसा खर्च किए एक पौधा उगा सकते हैं। एक ऐसा पौधा है, जो आपके किचन में भी काम आएगा और इससे आपको मच्छरों से भी राहत मिलेगी। रोजमेरी प्लांट मच्छरों को दूर रखता है। इसे लगाना भी काफी आसान है। आइए जानें, मच्छरों का भगाने के लिए घर पर रोजमेरी प्लांट कैसे लगाएं? घर पर गमले में रोजमेरी का पौधा कैसे लगाएं?
रोजमेरी का पौधा मच्छरों को कैसे मारता है?
इस पौधे में कुछ ऐसे नेचरल कंपाउंड होते हैं, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। इस मच्छरों को दूर रखने वाला पौधा माना जाता है। अगर आप इस पौधे की पत्तियों को हाथों से मसलकर पूरे शरीर पर लगाते हैं, तो मच्छर आपसे दूर रहेंगे। इसके खूबसूरत पत्ते और बैंगनी फूल देखने में भी बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें घर में लगाकर घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी और मच्छरों से भी राहत मिलेगी। रोजमेरी एक जड़ी-बूटी है।
रोजमेरी का पौधा कैसे उगाएं?
- रोजमेरी के पौधे को आप कटिंग या बीज से भी उगा सकते हैं। सबसे पहले एक अच्छे जल निकासी वाले गमले का चुनाव करें। आपको रोजमेरी के पौधे के लिए कम से कम 8-10 इंच के गमले की जरूरत होगी।
- रोजमेरी के पौधे को हल्की, रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में ही लगाना चाहिए। तभी आपका पौधा ज्यादा अच्छे से ग्रो कर पाएगा। इसके लिए, 60% बगीचे की मिट्टी, 20% रेत और 20% खाद को मिक्स करके अच्छा-सा मिट्टी का मिश्रण तैयार कर लें।
- अगर रोजमेरी के पौधे को कटिंग से उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए 4-6 इंच लंबी ताजी कटिंग लें। कटिंग की टहनियों से सारी निचली पत्तियां हटा लें। इसे मिट्टी में अच्छे से लगा लें। 4-5 हफ्तों में इसकी जड़े बनना शुरू हो जाएंगी। कटिंग को मिट्टी में डालने से पहले उसके दोनों एंड्स पर रूटिंग हार्मोन पाउडर या हल्दी पाउडर लगा लें।
- रोजमेरी के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप ना आए। इसे हल्की छांव वाली जगह पर ही रखें।
यह भी देखें-गार्डनिंग का शौक है तो घर पर इस तरह उगाएं रोजमेरी का पौधा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों