प्लास्टिक बैग से लेकर गमले में आसानी से लग जाएगा अरबी का पौधा, बस माली की बताई यह ट्रिक करें फॉलो

How to plant Arbi in pot: क्या आप घर की छत या बालकनी में अरबी का पौधा लगाना चाहती हैं? तो यहां हम माली की बताई ट्रिक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से गमले या प्लास्टिक बैग में भी अरबी का पौधा लगा सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं वह ट्रिक्स क्या हैं। 
How to grow Arbi at home

Tips to grow arbi plant: अरबी ही नहीं, इसकी पत्तियां भी खाने में इस्तेमाल होती हैं। जहां अरबी की टेस्टी सब्जी बनती है, वहीं पत्तियों का साग बनाया जा सकता है। अरबी की पत्तियों का जिक्र पढ़कर आप सोच रही होंगी कि बाजार में तो यह मिलती ही नहीं हैं। तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि, आप अरबी का पौधा अपने घर में भी लगा सकती हैं। जी हां, घर की छत या बालकनी में अरबी का पौधा लगाना बहुत ही आसान है। यह पौधा उस जगह सबसे ज्यादा ग्रो करता है जहां दिन में 5 से 6 घंटे धूप आती हो और समय-समय पर छांव भी मिलती रहे।

अगर आपके घर में खाली प्लास्टिक बैग, बाल्टी या गमला है और आप कोई ऐसा पौधा लगाना चाहती हैं जो कम केयर में अच्छी फसल दे तो अरबी का पौधा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अरबी का पौधा कैसे लगाना है इस बारे में हमें वैशाली सेक्टर 1 में अपनी नर्सरी चलाने वाले शंभू ने बताया है। आइए, यहां अरबी का पौधा लगाने के लिए माली की ट्रिक्स जानते हैं।

अरबी का पौधा घर पर कैसे लगाया जा सकता है?

  • अरबी का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले मोटी और पुरानी अरबी की गांठें लें। छोटी या नई अरबी का पौधा मुश्किल ही लगता है।
  • अगर गमला खाली नहीं है, तो प्लास्टिक बैग में भी पौधा लगाया जा सकता है। इसके लिए बड़ा और मोटा प्लास्टिक बैग लें।
  • अरबी के पौधे के लिए मिट्टी, रेत और गोबर की खाद का मिक्सचर सबसे बेहतर हो सकता है।

अरबी का पौधा लगाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

tips to grow arbi plant

अरबी का पौधा लगाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले प्लास्टिक बैग में नीचे की तरफ 1 या 2 छोटे छेद कर दें, जिससे मिट्टी में पानी जमा न हो। वहीं, अगर आप गमले में पौधा लगा रही हैं, तो ऐसा गमला चुनें जिसमें नीचे की तरफ छेद रहे।

इसे भी पढ़ें: गमले में उगेंगे बड़े-बड़े परवल, बस जड़ में डालें माली की बताई ये सीक्रेट खाद...10 रुपये का भी नहीं आएगा खर्च

गमला तैयार करने के बाद मिट्टी डालें। अरबी के पौधे के लिए 40 परसेंट चिकनी मिट्टी, 40 परसेंट रेत या रेतीली मिट्टी और 20 परसेंट गोबर की खाद मिलाकर गमले में डालें।

अब मिट्टी में अरबी की पुरानी या मोटी गांठ 2 से 3 इंच की गहराई में लगा दें। माली के मुताबिक, पुरानी और मोटी अरबी में अंकुर निकलने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, अरबी की गांठ को मिट्टी में इस तरह लगाएं जिससे उसकी आंख ऊपर की तरफ रहे। इससे अंकुर आसानी से मिट्टी से बाहर निकल पाते हैं।

अरबी की गांठ मिट्टी में लगाने के बाद धूप और पानी का सबसे ज्यादा ध्यान रखें। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां ज्यादा धूप न आती हो। आप चाहें तो इसे छत के नीचे या किसी दीवार की ओट में रख सकती हैं, जिससे सूरज की सीधी रोशनी इसपर न पड़े। क्योंकि, शुरुआत के समय अरबी के पौधे को ज्यादा पानी और छांव की जरूरचत होती है।

वहीं, जब पौधा निकल आए तो इसे 2 से 3 घंटे की धूप में रखें और फिर छांव में रख दें। इसके अलावा पौधे को पानी तब ही दें, जब मिट्टी सूख जाए।

arbi kaise ugaaye

अरबी के पौधे को समय-समय पर नेचुरल फर्टिलाइजर भी देते रहें, इससे पौधा तेजी से ग्रो करता है और फसल भी अच्छी हो सकती है। अरबी के पौधे में नेचुरल फर्टिलाइजर के तौर पर केले के छिलकों का पानी दिया जा सकता है। हालांकि, पौधे में खाद 15 से 20 दिनों में एक ही बार दें।

इसे भी पढ़ें: ताजी-हरी भिंडी उगाने में बार-बार हो जाती हैं फेल? तो सीक्रेट तरीके से मिट्टी में मिला दें यह 1 चीज, सब्जियों से लद जाएगा पौधा

माली के मुताबिक, अरबी की फसल लगभग 90 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है। वहीं, आप चाहें तो इसके पत्तों को बीच-बीच में तोड़कर सब्जी भी बना सकती हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Amazon.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP