herzindagi
how to grow camphor plant

वास्तु दोष हटाने के साथ तन-मन भी महका सकता है कपूर का पौधा, यहां जानें गमले में लगाने का तरीका

कपूर का पौधा सिर्फ वास्तु दोष हटाने में ही नहीं, बल्कि घर में सकारात्मकता लाने में भी मदद कर सकता है। आइए, यहां जानते हैं कि कपूर का पौधा गमले में किस तरह और किस मौसम में लगाया जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-08, 12:40 IST

ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में कपूर को पवित्र, शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना गया है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कपूर सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वास्तु और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है? आज के समय में जब हर कोई अपने घर में सकारात्मक उर्जा और ताजगी बनाकर रखना चाहता है, ऐसे में कपूर के साथ-साथ उसका पौधा भी आपकी मदद कर सकता है।

कपूर का पौधा सिर्फ हवा को शुद्ध नहीं करता है, बल्कि इसकी खुशबू तन-मन को भी सुकून देती है। जी हां, दरअसल कपूर के पौधे के पत्तों से खुशबू निकलती है जो आपके घर की बालकनी और छत को महका सकती है। इसके साथ ही, वास्तु शास्त्र में ऐसा माना गया है कि कपूर का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी अपने घर में कपूर का पौधा लगाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए आसान टिप्स लेकर आए हैं।

इन टिप्स की मदद से गमले में लगा सकते हैं कपूर का पौधा 

tips for planting camphor plant

अक्सर लोग ऐसा मानते हैं कि कपूर का पौधा गमले में लगाना मुश्किल होता है, लेकिन यह सच्चाई नहीं है। आप आसानी से घर की बालकनी या छत पर भी एक छोटे गमले में कपूर का पौधा लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाली के साथ सुख-समृद्धि लाता है वैजयंती का पौधा, एक्सपर्ट की इन ट्रिक्स से घर में उगा सकती हैं आप

कपूर का पौधा ऐसे तो नर्सरी से खरीदकर भी लगाया जा सकता है। लेकिन, नर्सरी से लाए पौधे की देखभाल अच्छी तरह से करनी होती है, नहीं तो यह खराब भी हो सकता है। वहीं, अगर आप बीज से कपूर का पौधा लगाते हैं तो फरवरी से लेकर मई का महीना सबसे ठीक माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

गमले या ग्रो बैग में लगाएं पौधा

कपूर का पौधा लगाने के लिए बड़े साइज के गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, पौधा लगाने से पहले इसकी मिट्टी पर जरूर ध्यान दें। कपूर का पौधा लगाने के लिए नमी वाली मिट्टी या रेतीली मिट्टी की जरूरत होती है।

मिट्टी करें तैयार

कपूर का पौधा लगाने के लिए मिट्टी में कोकोपिट, गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट आदि को मिक्स करें। फर्टाइल मिट्टी बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर गमले में डाल दें।

पौधा लगाएं

अगर आप बीज से पौधा लगा रहे हैं, तो पहले इन्हें जर्मिनेट करना होगा। जर्मिनेशन का प्रोसेस किसी ट्रे या ग्रो बैग में किया जा सकता है। इसके लिए पहले ग्रो बैग में मिट्टी भरें और उसमें एक सेंटीमीटर की गहराई में कपूर के बीज लगा दें। अब इसमें थोड़ा पानी डालें और इसे ऐसी जगह पर रखें जहां डायरेक्ट धूप न आती हो। जब बीज से पौधा निकल आए तो इसे गमले में लगा दें।

पौधे की देखभाल 

kapur ka paudha kaise lagayein

कपूर के पौधे को ग्रोथ के लिए धूप की जरूरत होती है। ऐसे में जब गमले में पौधा अच्छी तरह से जम जाए, तो उसे डायरेक्ट धूप वाली जगह पर रख दें। लेकिन, ध्यान रहे जब टेंपरेचर 40 डिग्री के आस-पास पहुंच जाए तो पौधे को छांव वाली जगह पर रख दें। ऐसा इसलिए, क्योंकि तेज धूप की वजह से आपका कपूर का पौधा मुरझा या जल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मिट्टी में इस तरह दबा दें अमरूद का कटा हुआ टुकड़ा, एक से ही निकल आएंगे कई पौधे...जानें टेक्निक

कपूर के पौधे को धूप के साथ-साथ पानी की भी पर्याप्त मात्रा में जरूरत होती है। ऐसे में तेज गर्मी के समय कपूर के पौधे को दो बार पानी दें। अगर आपके गमले की मिट्टी चिकनी है और उससे पानी जल्दी नहीं निकलता है तो आप एक बार भी पानी दे सकते हैं। ध्यान रहे कि कपूर के पौधे को ग्रोथ के लिए नमी वाली मिट्टी की जरूरत होती है।

फर्टिलाइजर डालें

कपूर के पौधे को धूप और पानी के साथ-साथ पोषण की जरूरत भी होती है। ऐसे में 15 से 20 दिन में एक बार आप कपूर के पौधे में नेचुरल फर्टिलाइजर डाल सकते हैं। यह पौधे की ग्रोथ में मदद कर सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi

FAQ
क्या कपूर का पौधा घर में लगाया जा सकता है?
कपूर का पौधा घर में आसानी से लगाया जा सकता है। इसे लगाने के लिए फरवरी से लेकर मई का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।