Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:06 PM IST

कपूर बालों में लगाने से क्या होता है? यहां जानें इस्तेमाल करने के जादुई हैक्स

कपूर का इस्तेमाल पूजा घरों में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बालों के लिए भी कपूर बहुत फायदेमंद है। बस इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।
Updated:- 2025-10-02, 12:30 IST
image

लंबे, घने और खूबसूरत बालों की ख्वाहिश हर महिला रखती है। मगर बदलती लाइफस्टाइल की वजह से यह ख्वाहिश अधूरी ही रह जाती है। प्रदूषण, खराब डाइट और अधूरी नींद की वजह से अक्सर ऐसा होता है। बाल झड़ने, डैंड्रफ, खुजली या रूखेपन की वजह से हेयर फॉल बढ़ने लगता है और वक्त के साथ-साथ बाल जरूरत से ज्यादा पतले हो जाते हैं।

ऐसे में आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों की ओर लौटना ही सबसे अच्छा ऑप्शन है। इन घरेलू टिप्स में एक बेहद असरदार और सस्ता उपाय है कपूर। आमतौर पर पूजा या अच्छे कामों के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार बालों की हेल्थ बढ़ाने के लिए करें। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल और कूलिंग प्रॉपर्टीज बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी ताकत को बढ़ाने में मदद करती हैं।

क्या कपूर का इस्तेमाल बालों पर करना चाहिए?

Does camphor make your hair grow faster

कपूर का इस्तेमाल बालों पर किया जा सकता है। मैंने भी डैंड्रफ को साफ करने के लिए तेल में कपूर मिलाकर किया था। इससे जलन, खुजली और डैंड्रफ कम हो गया था। हम आपको भी सलाह देंगे कि आप बालों पर कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर इससे पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी होगी।

इसे जरूर पढ़ें- बालों में नारियल तेल और कपूर मिलाकर क्यों लगाते हैं?

कपूर लगाने से क्या होता है?

  • कपूर बालों पर लगाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और नई ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
  • कपूर में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, यह स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद गुण इरिटेशन को कम कर देते हैं।
  • कपूर से बना तेल लगाने से रूखेपन की समस्या कम हो जाएगी और इसकी वजह से बालों का झड़ना भी कम हो जाएगी।
  • गर्मी या फंगल इंफेक्शन की वजह से स्कैल्प पर जो जलन होती है, उसमें कपूर ठंडक देकर आराम देता है।

कपूर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

How long should I leave camphor in my hair

इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप सही चीजों के साथ मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे कपूर का फायदा दोगुना बढ़ा जाएगा और बालों की समस्या भी कम हो जाएगी।

कपूर और नारियल तेल मिलाकर लगाएं?

कैसे करें?

  • एक बाउल में नारियल का तेल लें।
  • फिर आधा चम्मच कपूर मिला दें।
  • दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • फिर गैस पर रखकर हल्का गुनगुना करें।
  • बालों की जड़ों में रुई की मदद से मालिश करें।
  • 1–2 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

कपूर और अरंडी का तेल

How long should I leave camphor

कैसे करें?

  • एक कटोरे में अरंडी का तेल, नारियल का तेल और कपूर मिलाएं।
  • फिर अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं।
  • इसे लगभग 2 घंटे के लिए लगाकर रखें।

कपूर और एलोवेरा जेल 

  • सबसे पहले एलोवेरा को एक कटोरे में निकालकर रखें।
  • फिर इसमें कपूर और चुटकीभर हल्दी डालकर रखें।
  • स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट रखें।
  • अब पानी से धोकर हेयर ड्रायर से बालों को सुखा लें।

इसे जरूर पढ़ें- इस तरीके से घर पर बनाएं कपूर का तेल, डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा

इन बातों का रखें ध्यान

  • कपूर इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करें।
  • इसकी मात्रा पर काफी ध्यान दें, अगर ज्यादा इस्तेमाल करेंगी तो बालों को नुकसान हो सकता है।
  • हमेशा शुद्ध और स्किन-सेफ कपूर का ही इस्तेमाल करें।
  • इसे आंखों से बचाकर रखें, क्योंकि इससे जलन की समस्या पैदा हो सकती है।

इस तरह आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपने कभी कपूर का इस्तेमाल किया है, तो एक्सपीरियंस हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।