बरसात में ताले पर लगे ज़ंग को हटाने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

How To Get Rid Of Rust: मानसून का मौसम कई लोगों को काफी सुहावना लगता है। रिमझिम बारिश का लुत्फ उठाने के लिए कई लोग घूमने के लिए भी निकल जाते हैं।
लेकिन बारिश का मौसम अपने साथ कई समस्याओं को भी लेकर आता है। जैसे- हवा में नमी की वजह से कपड़े, खाने-पीने की चीजों या फिर लकड़ी के फर्नीचर में फंगस के निशान पड़ जाते हैं।
बारिश के मौसम में लगातार पानी पड़ने की वजह से लोहे की चीजों में भी काफी तेजी से ज़ंग लगता है। मुख्य दरवाजा में लगे ताला में भी पानी की वजह से ज़ंग लग जाता है और बाद में खराब भी हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके ताले में लगे ज़ंग को आसानी से हटा सकते हैं और उसे जाम होने से बचा सकते हैं।
ताले से ज़ंग को हटाने के टिप्स एंड ट्रिक्स
ताले से ज़ंग को हटाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज़ंग हटाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूत पड़ेगी। जैसे-सैंडपेपर, बेकिंग सोडा, खुरदरा स्टोन और चूना के अलावा नमक और नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी।
सैंडपेपर से ज़ंग को हटाने का तरीका
सैंडपेपर के इस्तेमाल से तले में लगे ज़ंग को आप आसानी से और चंद मिनटों में हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले ताले को एक से दो बार अच्छे से पोंछ लीजिए।
- अब ताले पर पानी की कुछ बूंदों को लगातार गिराते हुए सैंडपेपर से रगड़े।
- इस प्रक्रिया को लगभग 5-7 मिनट तक करते रहे।
- ज़ंग हटाने के बाद ताले को फ्रेश कपड़े से पोंछ लीजिए।
इसे भी पढ़ें: लोहे के गेट में लगी जंग को 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
बेकिंग सोडा से ज़ंग को हटाने का तरीका
बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से लोहे की खिड़की से लेकर अलमारी तक में लगे ज़ंग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें एक चम्मच नमक और पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को ताले पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें।
चूना और सिरके से ज़ंग को हटाने का तरीका
चूना और सफेद सिरके के इस्तेमाल से ताले में लगे ज़ंग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच चूना पाउडर और 2-3 चम्मच सिरके को डालें।
- अब इस मिश्रण में पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को ताले पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- कुछ समय बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफकर लें। (गार्डन टूल्स से ज़ंग हटाने के टिप्स)
- चूना पाउडर ज़ंग के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और सिरके उसे आसानी से साफ कर देता है।
इसे भी पढ़ें: जंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड रस्ट रिमूवर, जानें बनाने का तरीका
पानी की वजह से ताला जाम हो जाए तो क्या करें?
बारिश के लगातार पानी पड़ने की वजह से ताले में सिर्फ ज़ंग ही नहीं लगता है, बल्कि कई बार जाम भी हो जाता है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से lock को सही कर सकते हैं।
अगर ताला जाम हो गया है तो आप सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लॉक के छेद में 7-8 बूंद तेल को डालकर चाभी से खोले और बंद करें। आप रिफाइंड ऑयल का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा वैसलीन भी ताले के छेद में डालकर सही कर सकते हैं। इसके अलावा गाड़ी का मोबिल ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।