बंद किचन होने की वजह से पूरे घर में हो जाती है उमस, तो फॉलों करें ये 3 हैक्स

अगर किचन में खिड़की नहीं है, तो सारी गर्मी आपके कमरे में चली जाती है। यही कारण है कि जब आप कूलर चलाते हैं, तो कमरे में उमस वाले हालात हो जाते हैं। 

 

hacks to get rid of room humidity due to kitchen

आजकल फ्लैट और घर ऐसे बनने लगे हैं, जिसमें आपको मुश्किल से एक से दो खिड़की नसीब होगी। कई घरों में तो किचन में खिड़की भी नहीं दी जाती। इसकी वजह से जब आप किचन में खाना बनाते हैं, तो सारी गर्म हवा कमरे में चली जाती है। इससे आपको पंखे की हवा भी गर्म लगने लगती है।

अगर आप कमरे में कूलर चला रहे हैं, तो फिर आप उमस से परेशान हो जाएंगे। एक बार अगर कमरे में उमस होने लगती है, तो फिर से कमरे का टेम्परेचर नॉर्मल करने में टाइम लग जाता है। ऐसा लगता है मानो पूरा कमरा तपने लगा है।

अगर आपका भी घर ऐसा ही है और किचन और रूम साथ-साथ होने की वजह से पूरे कमरे उमस जैसे हालात हो जाते हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे किचन की वजह से आपके कमरों में उमस नहीं होगी।

कमरे से उमस दूर कैसे करें (How To Remove Humidity In Home)

How To Remove Humidity In Home

अगर आपके घर में किचन में खिड़की नहीं है, जिससे खाना बनाने के बाद सारी गर्मी कमरे में चली जाती है, तो इसका सबसे बड़ा कारण पंखा हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप खाना बनाते समय कमरे में पंखा चलाते हैं, तो यह सारी गर्मी को कमरे में खींच लेता है। इससे पंखे की हवा भी आपको गर्म लगने लगती है। इसलिए अगर आप खाना बना रहे हैं और किचन में खिड़की नहीं है, तो कमरे का पंखा बंद रखें।

इसे भी पढ़ें- कूलर की हवा से कमरे में नहीं होगी उमस, बस चलाने से पहले फॉलो करें ये 3 हैक्स

घर का दरवाजा या खिड़की खोल दें

Remove Humidity In Home

अगर किचन की गर्म हवा जाने के लिए एग्जॉस्ट फैन और खिड़की दोनों नहीं है, तो आप कमरे का दरवाजा बंद रखें। इससे किचन की गर्मी कमरे में नहीं जाएगी। लेकिन आपको घर का मेन दरवाजा खुला रखना होगा।

इसके अलावा अगर आप कमरे की खिड़की भी खुली रखते हैं, तो इससे किचन की गर्मी कमरे में नहीं आएगी और साधी बाहर चली जाएगी। यह कमरे से उमस दूर करने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें- कूलर का पानी हर 2 दिन में दिखने लगता है गंदा, तो फॉलो करें ये हैक्स

कूलर और टेबल फैन का इस तरह करें इस्तेमाल

room cooling tips

किचन की गर्माहट और कूलर की हवा के साथ उड़ता पानी, कमरे में चिपचिपाहट पैदा करता है। जिससे कमरे में कूलर से बनने वाली ठंडक उमस में बदल जाती है। इसलिए खाना बनाते समय आप कूलर या टेबल फैन का फेस कमरे के अंदर रखने की बजाय खिड़की के बाहर या दरवाजे के बाहर उल्टा कर लें।

ध्यान रखें कि आपको इस समय ऊपर का पंखा बंद रखना है। इससे कमरे की सारी उमस कूलर खींचते हुए बाहर कर देगा। कुछ समय बाद आप कूलर का चेहरे कमरे की तरफ घुमा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Matthias random_youtube, freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP