मानसून के दौरान घर से आने वाली बदबू से कैसे छुटकारा पाएं

मानसून के मौसम में नमी के कारण कपड़ों पर फंगस लगने के साथ-साथ घर के सामानों से बदबू आने लगती है। खासतौर पर गद्दे से ज्यादा बदबू आती है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-07-26, 18:10 IST
how to get rid of bad smell in hindi

मानसून के मौसम में केवल बीमारियां ही नहीं अन्य तरह की समस्याएं भी होती हैं। इस दौरान मौसम में नमी होने के कारण घर से बदबू भी आने लगती है। बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं है। आप कुछ चीजों के उपयोग से बदबू को दूर कर सकती हैं।

सिरका से कैसे दूर करें बदबू

how to get rid of bad smell with vinegar

मानसून के मौसम में नमी के कारण घर में बदबू आने लगती है। ऐसे में आपको सिरका का उपयोग करना चाहिए। सिरका एक नेचुरल क्लीनर के रूप में काम करता है। इसमें एसिड पाया जाता है। गंदी बदबू से छुटकारा पाने के लिए सिरका काम आएगा। बस एक स्प्रे बोतल में सिरका के साथ पानी मिला लें। अब इसे पूरे घर में स्प्रे कर दें।

गद्दे और कपड़ों में से ज्यादा बदबू आती है। इसलिए इन पर स्प्रे करना न भूलें। ऐसा करने से बदबू कम हो जाएगी। इसके अलावा, आप चाहें तो केवल एक बड़े बर्तन में सिरका डालकर इसे घर के किसी कोने में रख सकती हैं।

नीम की पत्तियों से कैसे बदबू से छुटकारा पाएं

नीम की पत्तियां सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आप घर से बदबू से निजात पाने के लिए नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकती हैं। बस अलमारी, बेड के नीचे और घर के कोनों में टहनी समेत नीम की पत्तियां रख दें। अलमारी में नीम की पत्तियां रखने से कपड़ों पर फंग्स नहीं लगता है, क्योंकि नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। (क्लीनिंग से जुड़े हैक्स)

इसे भी पढ़ें:घर से आती है Bad Smell, तो इन फूड हैक्स की मदद से इसे महकाएं

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से बदबू दूर करने का तरीका

how to get rid of bad smell with hydrogen peroxide

क्लीनिंग के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड बेहद काम आता है। यह केमिकल है, जिसके उपयोग से दाग से लेकर बदबू तक से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर मानसून के मौसम में आपके घर से मिट्टी की बदबू आती है, तो इसके लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस एक स्प्रे बोतल में एक भाग केमिकल और 2 भाग पानी मिक्स करें। अब इसे पूरे घर में स्प्रे कर लें। कुछ ही देर में बदबू कम होने लगेगी।

इसे भी पढ़ें:इन आसान तरीकों से घर में आने वाली स्मेल को करें हैंडल

बदबू से बचने के उपाय

hacks for bad smell

  • इस मौसम में वातावरण में नमी होने के कारण गद्दों से बदबू आने लगती है। इसलिए समय-समय पर गद्दे को धूप में सुखाएं। अगर गद्दे पर पानी गिर जाता है, तो इसे सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कपड़े से लेकर जूते तक, इन्हें बिना सुखाए स्टोर न करें। इसके कारण बदबू आने लगती है।
  • रूम फ्रेशनर का उपयोग करें। यह बदबू से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है।
  • घर से बदबू दूर करने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कपूर की महक बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिससे आपका पूरा कमरा महक जाएगा।
  • घर के दरवाजे और खिड़की खुली रखें, ताकि कमरे में खुली हवा पास हो सके। इससे कमरे में बदबू कम होगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP