हमारा घर हमारे लिए कंफर्ट जोन की तरह है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के ओल्ड लुक से परेशान हो गई है तो आपको अपने घर का मेकओवर कर लेना चाहिए। घर का मेकओवर करना काफी आसान है। कई लोग अपने घर का मेकओवर इसलिए भी नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पैसे ज्यादा खर्च हो जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे कम बजट में आप अपने घर को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।
पुराने फर्नीचर फेंके नहीं बल्कि उनकी सफाई करें
कई बार हमारे फर्नीचर हमारे घर के लुक को खराब करते हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि वह पुराने हो जाते है। इसका मतलब यह नही होता कि आप अपने पुराने फर्नीचर को फेंक दें। आप चाहे तो इसकी सफाई भी कर सकती है। इसके साथ भी आपको बाजार में आसानी से 300 रुपये का फर्नीचर कवर मिल जाएगा। फर्नीचर कवर खरीदकर आप अपने पुराने फर्नीचर को फिर से नया बना सकती है। यह आपके फर्नीचर को नया लुक देगा।
घर के पर्दे को बदले
घर के पर्दे भी आप बदल सकती है। घर में पर्दों का काफी बड़ा रोल होता है। यह आपके घर के लुक को बदल सकता है। अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आप डार्क रंग का पर्दे ही लगाएं। यह जल्दी गंदा नहीं होता है। अगर आप समर के हिसाब से लगाना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट वाले पर्दे को भी आप अपने घर के लिए चुन सकती हैं। यह आपके घर को डिफरेंट लुक देगा। घर का मेकओवर करते समय पर्दों को बदलना ना भूलें। पर्दे खरीदते समय बार्गेनिंग करना ना भूले। इसके अलावा आप इसे आनलाइन भी मगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंःघर में है ऑफिस तो वास्तु के ये टिप्स दिलाएंगे करियर में सफलता
शोपीस से सजाएं
आजकल ऑनलाइन चीजें काफी सस्ते में मिलती है। ऐसे में आप अपने घर को सजाने के लिए शोपीस भी खरीद सकती है। शोपीस काफी कम दाम में आसानी से मिल जाएगा। शोपीस गोल्डन कलर में खरीदें। इससे आप अपने हाल में रख सकती है। अगर आपके कमरे की कोई दीवार खाली है या आप उसे थोड़ा स्पाइस-अप करना चाहें, तो वॉल हैंगिंग एक अच्छा आइडिया हो सकते हैं। वॉल हैंगिंग आपको ऑनलाइन मिल जाएगा। इनका दाम काफी कम होता है। आपको यह 100 से 200 रुपये के अंदर ही मिल जाएगा।(अपने घर को इस तरह सजाएं)
इसे भी पढ़ेंःपर्दे, कुशन समेत इन चीजों की मदद से घर को न्यू ईयर से पहले ऐसे दें खूबसूरत लुक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों