वर्कप्लेस पर आपको भी आता है कभी-कभी तेज गुस्सा? इन 5 आसान तरीकों से खुद पर रखें कंट्रोल, हंसते-खेलते बीतेगा पूरा दिन

गुस्से पर काबू रखना आपके पेशेवर जीवन और मानसिक शांति दोनों के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप भी कार्यस्थल पर अपने गुस्से पर नियंत्रण पाना चाहते हैं और पूरा दिन हंसते-खेलते बिताना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल से टिप्स ले सकते हैं।
image

कार्यस्थल पर गुस्सा आना बहुत आम बात है। कुछ लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है, जबकि कुछ लोग नियंत्रित कर लेते हैं। इस गुस्से में काम के दबाव और सहकर्मियों से मतभेद की अहम भूमिका होती है। हालांकि किसी भी स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है, क्योंकि इससे न केवल काम प्रभावित होता है, बल्कि रिश्तों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप कार्यस्थल पर अपने गुस्से को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक और विशेष शिक्षक डॉ. नम्रता महाजन से इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

तत्काल प्रतिक्रिया से बचें और गहरी सांस लें

how to manage office stress

किसी भी कारण गुस्सा आए, तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। एक बात याद रखें कि जब आप गुस्से में होते हैं, तो आपकी सांसें तेज हो जाती हैं। ऐसे में गहरी सांस लेने से आपके शरीर को ऑक्सीजन मिलती है और आपका मन शांत होता है। 5-10 गहरी सांसें लें और अपने आप को शांत करने का प्रयास करें।

थोड़ा ब्रेक लें

थोड़ा सा आराम हर मर्ज की दवा है। गुस्सा आए तो छोटा सा ब्रेक लें। अपनी सीट से उठें और कुछ कदम टहलें। इससे मन शांत होता है और विचारों में स्पष्टता आती है। कुछ देर विचार करने से गुस्सा खुद ही शांत हो जाता है।

सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें

how to control your anger

गुस्से के दौरान हमारे मन में बहुत सी नकारात्मक बातें आने लगती हैं। आप जितना सोचते हैं, नकारात्मकता उतनी ही हावी होती जाती है। इसलिए जब गुस्सा आए तो मन को सकारात्मक विचारों की ओर ले जाएं। कार्यस्थल और सहकर्मियों से जुड़ी अच्छी बातें सोचें। इससे गुस्सा शांत होता है।

गुस्से के कारणों को समझें

गुस्से का अक्सर कोई ट्रिगर पॉइंट होता है। जब भी गुस्सा आए, उसके कारणों को समझने की कोशिश करें। अगर किसी सहकर्मी के व्यवहार के कारण या काम के दबाव से ऐसा हो रहा है, तो उसका समाधान खोजने की कोशिश करें। कारण को दूर करना आपको भविष्य में भी गुस्से से बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें-मेंटल हेल्थ का रखना है ख्याल तो अखरोट को करें डाइट में शामिल

बात करने से हल्का होता है मन

anger control tips

अपने गुस्से के बारे में किसी से बात करना भी मददगार हो सकता है। इससे बात दूसरा पहलू समझने में मदद मिलती है और गुस्सा शांत होता है। अकेले हों तो अपने विचारों को लिखना भी अच्छा और कारगर विकल्प है। इससे पूरी बात समझने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-Overthinking से क्या आपका भी रहता है दिमाग खराब? मन को शांत रखने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स

व्यायाम और तनाव प्रबंधन

व्यायाम और तनाव प्रबंधन यानी स्ट्रेस मैनेजमेंट से भी गुस्से को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अध्ययन बताते हैं कि नियमित व्यायाम से शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड अच्छा होता है। दूसरी ओर, स्ट्रेस मैनेजमेंट के तरीके जैसे ध्यान एवं योग भी गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें-इमोशनल डंपिंग क्या है? आखिर क्यों इसे रिश्ते के लिए माना जाता है सबसे खतरनाक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP