इमोशनल डंपिंग क्या है? आखिर क्यों इसे रिश्ते के लिए माना जाता है सबसे खतरनाक

Why Emotional Dumping Is Considered Dangerous For Relationship: किसी भी रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों का होना बहुत ही जरूरी है। अगर रिश्ते में सुकून और सम्मान ना हो, जो सिर दर्द भी बन सकता है। ऐसे रिश्ते में तनाव और अपमान के अलावा कुछ नहीं रह जाता। रिश्ते में आने वाली इसी कंडीशन को इमोशनल डंपिंग कहा जाता है। अगर इसके बारे में समय रहते पता ना चले, तो रिश्ता एक गहरी खाई में बदल जाता है, जो केवल खतरों से भरा होता है।
इमोशनल डंपिंग तब होती है, जब एक रिश्ते में व्यक्ति अपने पार्टनर पर अपनी सारी परेशानियां और तनाव डाल देता है। काम का तनाव, बॉस की डांट या दोस्तों से झगड़ा जैसी सारी फ्रस्टेशन वह अपने पार्टनर पर निकाल देता है। वह भी उस शख्स पर जो उनसे सबसे ज्यादा प्यार करता है और उनकी केयर करता है। मनोविज्ञान में इस कंडीशन को ही इमोशनल डंपिंग कहा गया है। आइए जानें, इमोशनल डंपिंग क्या है और इसकी पहचान कैसे करें?
यह भी देखें- अपने रिश्ते को लॉन्ग टर्म तक यूं ही बनाए रखने के लिए अपनाएं यह टिप्स
इमोशनल डंपिंग क्या है?
एक सिर दर्द भरे दिन के बाद हर कोई अपने पार्टनर से स्नेहपूर्ण व्यवहार चाहता है। सुकून के लिए हर कोई अपने पार्टनर से प्यारभरी बातें करना चाहता है, लेकिन इसकी जगह आपका पार्टनर अपने दिनभर की फ्रस्टेशन और गुस्सा आप पर ही निकाल दे, तो इसे ही इमोशनल डंपिंग कहा जाता है। इसे वक्त रहते रोकना बहुत ही जरूरी है, वरना यह आपका रिश्ता भी खराब कर सकती है।
परेशानियां पार्टनर पर डालना
अगर आपका पार्टनर आपसे बात करते हुए सारी परेशानियां और सभी गलतियों का इल्जाम आप पर डाल दे, तो इससे आप थका हुआ और तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। इस टॉक्सिसिटी का असर आपकी सेहत और आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ सकता है। इससे रिश्ता टॉक्सिक हो जाता है।
टाइम की वैल्यू ना करना
अगर आपका पार्टनर आपके वक्त की और आपकी वैल्यू नहीं रखता है, तो यह भी इमोशनल डंपिंग का संकेत है। क्या जब आप उनके लिए समय पर हाजिर नहीं होते, तो आपको दोषी साबित करते आप पर गुस्सा निकालते हैं। इन संकेतों को अनदेखा ना करें।
फीलिंग्स की कदर ना करना
इमोशनल डंपिंग एक ऐसा सिचुएशन है, जब एक व्यक्ति अपने पार्टनर की कदर करना ही भूल जाता है। वह उनकी फीलिंग्स के बारे में भी नहीं सोचता। ऐसे लोगों को अपने और अपने गुस्से के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता।
यह भी देखें- Love Haze क्या होता है? रिलेशनशिप की इस नई टर्म को क्यों माना जा रहा है खतरनाक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।