हल्दी के बिना खाना नहीं बन सकता, लेकिन ये हल्दी का रंग आपके लंच बॉक्स का लुक खराब कर देता है। आप चाहें कितना भी रगड़ लें, लेकिन हल्दी का दाग प्लास्टिक के टिफिन से उतरता नहीं। ऐसे में टिफिन खराब दिखने लगता है।
इसलिए आप कुछ समय बाद उस टिफिन को फेंक देते हैं और दूसरा टिफिन खरीद लेते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूर नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप हल्दी के दाग को आसानी से घर में ही हटा सकती हैं।
बेकिंग सोडा की मदद से साफ करें
- पहले बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा मिश्रण बना लें।
- फिर इस मिश्रण को टिफिन में भर कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बर्तन धोने वाले स्क्रब से हाथों से रगड़ते रहें। ऐसा करने से आसानी हल्दी का दाग टिफिन से साफ हो जाएगा।
- अगर एक बार में यह दाग साफ नहीं होता है, तो आपको दो बार इस प्रकिया को दोहराना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं
सफेद सिरके से कैसे निकाले दाग?
- पहले डिटर्जेंट के साथ थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाएं।
- ध्यान रखें की इसकी मात्रा बहुत थोड़ी होनी चाहिए। इसमें अब आधा कटोरी पानी मिला दें।
- अब टिफिन में इसे भरकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- 1 घंटे के बाद आप इसे स्क्रब की मदद से साफ करें। ऐसा करने से हल्दी के दाग हट जाएंगे।
- लेकिन ध्यान रखें कि टिफिन को धूप में सूखने के लिए रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपके खाने में से डिटर्जेंट का टेस्ट आने लगेगा।
नींबू के रस में मिलाएं ये चीजें
- आपको 4 से 5 नींबू का रस निकालना है। फिर इसमें आपको बेकिंग सोडा मिलाना चाहिए।
- अब इसमें आधा कटोरी से थोड़ा कम पानी मिलाएं और 2 घंटे के लिए टिफिन में डालकर छोड़ दें।
- फिर स्क्रब की मदद से इसे रगड़ें। ऐसा करने से आपके टिफिन पर लगा हल्दी का दाग आसानी से हट जाएगा।
सिरका भी करेगी मदद
- टिफिन पर से दाग हटाने के लिए सिरका भी आपके काम आएगा।
- इसके लिए आपको आधा कटोरी पानी में आधे से थोड़ा कम सिरका मिलाना है।
- अब इसमें एक नींबू का रस मिला दें।
- फिर इसे टिफिन में भर के आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद जब आप स्क्रब की मदद से इसे साफ करेंगे, तो दाग आसानी से हट जाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही, अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों