शर्ट के गंदे कॉलर को साफ करने के लिए इन हैक्स की लें मदद

क्या आपके भी वॉर्डरोब में अलग-अलग कलर से लेकर पैर्टन की शर्ट है? फॉर्मल और एलिगेंट लुक के लिए शर्ट कैरी की जाती है। शर्ट की कॉलर और कलाई सबसे ज्यादा गंदी हो जाती है। कॉलर पर रिंग्स बन जाते हैं, जिन्हें साफ करने में काफी परेशानी आती है।
अगर कोई गंदा शर्ट का कॉलर देख ले, तो शर्मिंदगी महसूस होती है। इसलिए कॉलर को हमेशा अच्छे से साफ करना चाहिए। गंदे शर्ट के कॉलर को साफ करने के लिए आपको किसी महंगे स्टेन रिमूवल या क्लीनर की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कॉलर के पीलेपन से लेकर दाग तक को हटाने के आसान तरीके बताएंगे।
कैसे करें शर्ट के कॉलर को साफ (How To Clean Yellow Shirt Collar)

शर्ट की कॉलर पसीने के कारण गंदी हो जाती है। कॉलर का पीलापन दूर करने के लिए आप डिश सोप का उपयोग कर सकती हैं। अब आपको लग रहा होगा कि डिश सोप से बर्तन साफ किए जाते हैं, दाग कैसे हटाएंगे। शर्ट के कॉलर को साफ करने डिश सोप का यह उपाय आजमाकर देखें-
- एक बाउल में डिश सोप में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें।
- अब दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को ब्रश की मदद से कॉलर पर लगाएं।
- अब ऊपर से थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़कें।
- ब्रश से कॉलर को अच्छे से रगड़ लें।
- इस मिश्रण को कॉलर पर सेट होने के लिए करीब 1 घंटे तक छोड़ दें।
- आखिर में शर्ट को डिटर्जेंट के घोल के पानी से धो लें।
नोट: हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करते वक्त ग्लव्स का इस्तेमाल करें। यह एक प्रकार का केमिकल है, जिसके संपर्क में आने से आपको परेशानी हो सकती है।
अमोनिया पाउडर से कैसे करें कॉलर को साफ (Ammonia Powder Cleaning Hacks)

क्या आपके शर्ट का कॉलर भी बेहद गंदा हो गया है? अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल घर की सफाई से लेकर कपड़ों पर लगे दाग को साफ करने के लिए किया जा सकता है। शर्ट के कॉलर को साफ करने के लिए इस तरह करें अमोनिया पाउडर का उपयोग-
- एक बाउल में 2-3 चम्मच अमोनिया पाउडर डालें।
- अब इसमें सिरका मिलाएं।
- आप चाहें, तो ऊपर से नींबू का रस निचोड़ सकती हैं।
- इस पेस्ट का इस्तेमाल आप कॉलर को साफ करने के लिए कर सकती हैं।
- अमोनिया पाउडर के घोल को कॉलर पर लगाएं।
- दोनों हाथों से कॉलर को आपस में रगड़ लें।
- आखिर में शर्ट को वॉश कर ले।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।