Dirty Window Cleaning: खिड़की के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए करें यह काम, जानें सही तरीका

घर की साफ-सफाई वैसे तो हम रोजाना ही करते हैं, लेकिन कुछ कोने और जगहें ऐसी भी होती हैं जिन्हें रोजाना नहीं बल्कि कुछ दिन बाद साफ किया जाता है। ऐसे में फर्श के अलावा खिड़कियों को हम एक दिन छोड़कर साफ करते हैं।
कांच तो खिड़कियों का साफ हो ही जाता है, लेकिन इनके कोनों में जमी मिट्टी जल्द ही से साफ नहीं होती है और जगह को काला कर देती है। तो आइये जानते हैं इन खिड़कियों के गंदे कोनों को साफ करने का सही तरीका और सभी स्टेप्स-
किन चीजों से करें गंदी खिड़कियों को साफ?
- नींबू
- डिश वॉश लिक्विड
- नमक
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है संतरे के छिलके को पानी में उबालने से आपके घर का कितना काम हो सकता है
गंदी खिड़कियों को साफ करने के लिए घोल बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में 2 नींबू का रस निकाल लें।
- इसमें आप थोड़ा सा डिश वॉश बार की डालें।
- आधा चम्मच नमक डालकर इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लें।
गंदी खिड़कियों को साफ करने के स्टेप्स
- सबसे पहले सूखे कपड़े की मदद से खिड़कियों पर लगी मिट्टी को हटा लें।
- कोनों के लिए आप कपड़े में पेंसिल या पेन जैसी पतली चीज की मदद लेकर सफाई कर सकती हैं।
- इसके बाद आप कोनों में इस घोल को थोड़ा सा डालें और पेन और पेंसिल के साथ कपड़े की मदद लेकर खिड़कियों को साफ कर सकती हैं।
- इस तरह से आप 2 से 3 बार तक साफ कर सकती हैं।
- कालेपन और जमी मिट्टी को साफ करने में यह घोल और घरेलू चीजें असरदार हैं।
इसे भी पढ़ें: ना सिरका ना बेकिंग सोडा.. फेस्टिव सीजन में इन चीजों से करें शोपीस की सफाई
अगर आपको खिड़कियों को साफ करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।