herzindagi
charcoal powder lemon cleaning

एक बार चारकोल पर नींबू का रस डालिए और फिर देखिए कमाल! घर की कई चीजें मिनटों में जाएंगी चमक

Lemon and Charcoal Powder Hacks: क्या आप जानती हैं चारकोल पाउडर में नींबू का रस मिलाने से घर के कितने कामों का आसान किया जा सकता है? अगर नहीं, तो यहां हम एक ऐसा जबरदस्त हैक बताने जा रहे हैं जो घर की सफाई में कई तरह से आपकी मदद कर सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-20, 08:11 IST

Which things can be clean with charcoal and lemon: घर की सफाई की जब भी बात आती है तो इसे आसान बनाने में हम किसी तरह की कसर नहीं छोड़ते हैं। कई बार तो इंटरनेट पर भी तरह-तरह के हैक्स खोजते हैं और उन्हें ट्राई भी करते हैं। आज ऐसा ही एक हैक हम यहां बताने जा रहे हैं जिसमें आपको ज्यादा महंगी चीजों की जरूरत नहीं होगी। बस आपका काम नींबू और चारकोल के पाउडर से चल जाएगा। जी हां, हैरान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, चारकोल पाउडर में नींबू का रस मिलाकर घर की कई गंदी और मैली चीजों को चमकाया जा सकता है।

चारकोल पाउडर को अपने डिटॉक्सीफाइंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह गंदगी सोखने और मैल काटने में मदद करता है। वहीं, नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, तो ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और दाग-गंदगी को ढीला कर हटाने में मदद करता है। ऐसे में जब इन दोनों को मिलाया जाता है, तो यह घर की किचन से लेकर बाथरूम की सफाई करने तक में कई तरह से मदद कर सकता है।

चारकोल पाउडर में नींबू का रस मिलाने से क्या होता है?

क्या आप घर की सफाई के लिए दादी-नानी वाले नुस्खे खोजती हैं और केमिकल्स से दूर रहना पसंद करती हैं? तो चारकोल पाउडर और नींबू रस वाला यह हैक आपके बड़े काम की चीज साबित हो सकता है। आइए, यहां जानते हैं इसके लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

  • 2-3 चम्मच चारकोल पाउडर
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 कटोरा

चारकोल पाउडर और नींबू रस सफाई में कैसे मदद कर सकते हैं?

cleaning hacks (2)

घर की सफाई में चारकोल पाउडर और नींबू का रस मिलाकर आप एक या दो नहीं, बल्कि कई चीजों को चमका सकती हैं। सफाई के लिए सबसे पहले कटोरा लें और उसमें चारकोल पाउडर मिला दें। आप अपनी जरूरत और घर की सफाई के हिसाब से चारकोल पाउडर की मात्रा बढ़ा सकती हैं। चारकोल पाउडर लेने के बाद इसकी आधी मात्रा का नींबू रस लें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: आप जानती हैं एल्युमिनियम फॉयल की बॉल पर पेट्रोलियम जेली लगाने से क्या होता है? बच सकते हैं ढेरों पैसे

नींबू रस उतना ही लें, जितनी गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए जरूरत होती है। पेस्ट बनाने के बाद आप इसका घर की अलग-अलग चीजों को चमकाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

चारकोल और नींबू से किन-किन चीजों की सफाई की जा सकती है? 

  • सिंक और नल के दाग: किचन के सिंक से लेकर नल पर जमे खारे पानी के दाग और गंदगी हटाने के लिए चारकोल पाउडर और नींबू रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले सिंक और नल पर चारकोल और नींबू रस से तैयार पेस्ट लगा दें। अब इस पेस्ट को किसी पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़ें। आखिरी में सिंक और नल को पानी से धो लें। 

washbasin cleaning with charcooal and lemon

  • सफेद टाइल्स की सफाई: किचन और बाथरूम की टाइल्स अक्सर ही गंदी हो जाती हैं। ऐसे में इनकी सफाई में भी चारकोल और नींबू का रस आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए पहले किसी पुराने स्पंज की मदद से पेस्ट को टाइल्स पर लगा दें और 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्पंज से ही टाइल्स को रगड़ें और आखिरी में गीला कपड़ा लेकर गंदी टाइल्स की सफाई कर दें।  

इसे भी पढ़ें: नारियल के तेल में इस 1 चीज को मिलाने से चमक सकते हैं लकड़ी के दरवाजे, नोट कर लें यह कमाल की ट्रिक

  • वॉश बेसिन की सफाई: चारकोल और नींबू का रस गंदा वॉश बेसिन भी चमका सकता है। इसके लिए सबसे पहले चारकोल और नींबू का पेस्ट वॉश बेसिन पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी स्क्रबर की मदद से वॉश बेसिन रगड़ें और आखिरी में पानी से सफाई कर लें।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।