Car Ki Seat Se Dag Kaise Hatayen: बच्चों के साथ ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए यह समस्या कोई बड़ी बात नहीं है। क्योंकि, आए दिन बच्चों के साथ बाहर जाने पर सीटें गंदी हो ही जाती है। बच्चे सफर के दौरान कुछ न कुछ खाते-पीते ही रहते हैं और कई बार जूस या स्नैक्स सीट पर गिर जाते हैं, जिससे निशान पड़ जाता है। अगर आप इसे साफ नहीं करेंगी, तो यह दाग धीरे-धीरे जम जाता है, जिससे सीट से निशान हटाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में, कई बार लोग सीट के दाग साफ करने के लिए इसपर कवर लगा लेते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कार की सीट पर लगे निशान साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
कार की सीट पर लगा दाग कैसे साफ करें?
- सैनिटाइजर और नींबू से कार की सीट पर लगा दाग साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। अगर दाग हल्का है, तो आप इसे तुरंत साफ कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको एक बोतल में नींबू का रस निकालकर थोड़ा पानी मिलाकर गाड़ी में रख लेना चाहिए।
- जब सीट पर कोई निशान लगे, तो आप टिशू या कपड़े पर नींबू का रस लगाएं।
- इसके बाद जहां निशान लगा है, वहां सैनिटाइजर स्प्रे करें।
- आप आप इसे टिशू या कपड़े की मदद से सीट पर रगड़ें।
- नींबू और सैनिटाइजर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे सीट का निशान तो गायब होगा ही, साथ में सीट का चिपचिपापन भी खत्म हो जाएगा।

बेकिंग सोडा और नींबू से कैसे साफ करें?
- अगर निशान गहरा है और आसानी से साफ होने वाला नहीं लग रहा है, तो इसे आप बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से साफ करें।
- इसके लिए आप एक एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें आप 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- अब आप इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इसे आप किसी कपड़े की मदद से दाग वाले निशान पर लगाएं।
- 10 मिनट के लिए इसे निशान पर छोड़ दें।
- इसके बाद किसी गीले कपड़े से सीट को साफ करें।
- यह दाग साफ करने का आसान तरीका है।

सैनिटाइजर और साबुन से करें साफ
- सैनिटाइजर और साबुन के साथ आप एक ऐसा घोल तैयार कर सकती हैं, जिससे दाग साफ हो जाएगा और सीट भी चमक जाएगी।
- इसके लिए सबसे पहले आपको गुनगुने पानी में साबुन डालकर छोड़ देना है।
- अब आप इसे हिलाएं, ताकि झाग बन जाए।
- इसके बाद इसमें 3 से 4 चम्मच सैनिटाइजर डालें।
- अब एक रूमाल को घोल में डालकर गीला करें।
- इसके बाद रूमाल को अब लेदर की सीट पर रगडे़ें।
- इससे निशान आसानी से साफ हो जाएगा।
- झाग को दाग साफ करने के लिए लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें।
- फिर गीले कपड़े से पोंछकर सूखा दें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों