Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:02 PM IST

दाग को साफ करते वक्त न लगाएं ये चीजें, वरना खराब हो सकता है सामान

 घर में मौजूद सामान को साफ करने के लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के क्लीनिंग प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों का इस्तेमाल करना सामान को खराब कर देता है। चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिसे कभी भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।  
Updated:- 2024-12-16, 21:28 IST
What can I use to clean stain

हर किसी को कभी न कभी दाग हटाने की जरूरत होती है। जब आप किसी दाग को साफ कर रहे हों। खास तौर पर अगर आपके कपड़े पर खून, मिट्टी, हल्दी, कॉफी और सब्जी के दाग लग जाते हैं, जिसे साफ करने के लिए हम अलग-अलग प्रकार के क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग इन स्टेन को हटाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन देखते ही देखते ये हैक्स काम करने के बजाय कपड़े या सामान को और खराब कर देते हैं। अगर आप भी बिना सोचे समझे किसी भी क्लीनिंग प्रोडक्ट या घरेलू तरीके को अपनाते लगते हैं, तो यहां आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दाग हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

स्टेन पर न करें नींबू का इस्तेमाल

Cleaning mistake for stain clean

इसे भी पढ़ें-कपड़ों पर लग गया है जिद्दी दाग? सिरका ऐसे करेगा मदद

खाना खाते वक्त अक्सर कपड़ों पर सब्जी का दाग लग जाता है। अक्सर इन्हें समय पर साफ न किया जाए, तो वह खराब हो जाता है। अधिकतर लोग दाग को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एसिड होने के कारण यह हल्दी के साथ रिएक्शन कर उस दाग को और भी खराब कर देता है। ऐसे में सब्जी के दाग को साफ करते वक्त नींबू रस का यूज बिल्कुल न करें।

विनेगर का न करें इस्तेमाल 

कपड़े या सामान पर लगे जिद्दी दाग को साफ करने के लिए कभी भी डायरेक्ट स्टेन पर विनेगर का इस्तेमाल न करें। विनेगर को डायरेक्ट किसी भी दाग पर न लगाएं। इसका इस्तेमाल हमेशा पानी या बेकिंग सोडा के साथ मिक्स करके यूज करें। अगर आप डायरेक्ट इसे दाग पर लगाएं, तो वह सामान को खराब कर देगा। साथ इसे कभी भी किसी रंगीन कपड़े पर न डालें क्योंकि यह उनका रंग निकाल देता है।

नमक का यूज

do not use these things clean stains

अगर आप किसी प्रोडक्ट को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बता दें कि इसे कभी भी डायरेक्ट न लगाएं। नमक हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और सोडियम हाइड्रॉक्साइड के संयोजन से मिलकर बना होता है। ऐसे में अगर आप इसे कलरफुल सामान या रंगीन कपड़ों पर इसे सीधा लगाकर उपयोग करती हैं, तो यह इसे खराब और फेडेड बना सकता है।

इसे भी पढ़ें-भारी बेड के नीचे की सफाई करने में होती है दिक्कत तो अपनाएं ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।