ऑफिस टेबल पर रखते हैं प्लांट्स तो ऐसे करें देखभाल

कई लोग अपने ऑफिस टेबल पर प्लांट्स रखते हैं ऐसे में आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना चाहिए। 

 

Office Plant Maintenance

कई लोग को प्लांट्स काफी ज्यादा पसंद होता है। उन्हें नेचर से इतना ज्यादा लगाव होता है कि वह अपने ऑफिस टेबल पर प्लांट्स लगाते हैं। इससे आपका ऑफिस टेबल देखने में भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है और इससे काफी पॉजिटिव वाइव भी आती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप ऑफिस टेबल पर अगर प्लांट्स रखती हैं तो किन बातों का ख्याल रखें।

प्लांट्स का देखभाल कैसे करें

अगर आप भी ऑफिस टेबल पर प्लांट्स रखती हैं तो आपको उसे समय- समय पर पानी देते रहना चाहिए। कई लोग काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि प्लांट्स को पानी देना भूल जाते हैं। ऐसे में आपका पौधा खराब हो सकता है।

प्लांट्स को ज्यादा पानी ना दें

how to care for office desk plants

ऑफिस टेबल पर रखें प्लांट्स को ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। कई प्लांट्स को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में आपको रोजाना एक ढक्कन ही इन पौधों में पानी डालना चाहिए। इससे आपके पौधे खराब भी नहीं होंगे और लंबे समय तक चलेगे भी।

इसे भी पढ़ें :Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

प्लांट्स सूखे तो क्या करें

easy way to care for office desk plants

ऑफिस टेबल पर रखा प्लांट्स सूख रहा है तो आपको उसे समय- समय पर धूप दिखाते रहना चाहिए। कम से कम महीने में एक बार आप अपने प्लांट्स को धूप में जरूर रखें। इससे आपके प्लांट्स कभी भी खराब नहीं होगा।(सर्दियों में घर के अंदर लगाएं ये बड़े इंडोर प्लांट्स)

इसे भी पढ़ें :पौधे में लगे रोग की पहचान करने के लिए अपनाएं ये तरीके

प्लांट्स की कटाई जरूर करें

कई लोग अपने प्लांट्स की कटाई नहीं करते हैं। अगर आपके ऑफिस टेबल पर छोटा भी प्लांट है तो आपको उसकी पत्तियों को समय के अनुसार काटते रहना चाहिए। इससे पौधे का ग्रोथ बना रहता है। साथ ही पौधे के खराब पत्ते भी निकल जाते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP