कार के लिए फास्टैग खरीदने और रिचार्ज करने के तरीके यहां जानिए

How To Recharge Fastag: जब भी हम और आप टोल पॉइंट क्रॉस करते हैं तो टोल पॉइंट पर टिकट लेना पड़ता है। कई बार टिकट लेने में 200-300 रुपये से भी अधिक रुपये लग जाते हैं। जिस गाड़ी में फास्टैग नहीं होता है उसकी लाइन भी अलग होती है और टोल क्रॉस करने में घटों समय लग जाता है। इसलिए कई लोग अपनी कार में फ़ास्टैग लगवाते हैं ताकि अधिक पैसा न देना या फिर लंबी लाइन न लगना पड़े।
ऐसे में अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप फ़ास्टैग को खरीद सकते हैं और खुद से कैसे उसे रिचार्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
कार के लिए फ़ास्टैग कहां से खरीदें
अपनी कार के लिए फास्टैग खरीदना बहुत आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। जी हां, फास्टैग को आप किसी भी टोल प्लाजा से खरीद सकते हैं।
टोल प्लाजा के अलावा आप फास्टैग को कुछ बैंकों में ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप आईसीआईसीआई बैंक, hdfc बैंक या फिर sbi बैंक से फ़ास्टैग को खरीद सकते हैं।
फास्टैग खरीदने के लिए डाक्यूमेंट्स
अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे ही जाकर फ़ास्टैग खरीद लेंगे तो आपको बता दें कि ऐसा संभव नहीं है। टोल प्लाजा या फिर बैंक से फ़ास्टैग खरीदने के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत पड़ सकती हैं। जैसे-
- गाड़ी/वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- वाहन मालिक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
- वाहन चालक का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- नोट: टोल प्लाजा या फिर बैंक से फ़ास्टैग लेने पर लगभग 200 रुपये का चार्ज लगता है।
इसे भी पढ़ें: कार से चिपचिपापन दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
फास्टैग कैसे रिचार्ज करें
फास्टैग रिचार्ज करना बहुत आसान है। इसके लिए आप किसी भी टोल प्लाजा पर रिचार्ज करा सकते हैं। इसके अलावा फास्टैग एजेंसी के वेब पोर्टल का उपयोग करके भी कार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं।
- अगर आप मोबाइल से फास्टैग रिचार्ज करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं।
- इसके लिए आप फ़ोन पे या गूगल पे को ओपन करें।
- ओपन करने के बाद फ़ास्टैग रिचार्ज ऑप्शन को क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको कुछ बैंक के नाम दिखाई देंगे। आपने जिस बैक से फ़ास्टैग लिया है उस बैंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर/गाड़ी का नंबर पूछा जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद अमाउंट डालें और पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके रिचार्ज कर लें।
इसे भी पढ़ें: कार की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं होंगे पैसे खर्च
गाड़ी में फ़ास्टैग के लगाने के फायदे
- फास्टैग इस्तेमाल करने से टोल पॉइंट क्रॉस करने पर कम पैसे कटते हैं।
- फास्टैग लगी गाड़ियों के लिए टोल पॉइंट पर अलग लाइन होता है। ऐसे में आप लंबी-लंबी लाइन लगने से बच सकते हैं।
- इससे इस्तेमाल से समय और इंधन की भी बजट हो सकती है।
- कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए भी फास्टैग का इस्तेमाल करना बेस्ट माना जाता है।
- फास्टैग के इस्तेमाल से टोल टैक्स की चोरी को कम किया जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।