herzindagi
image

डायबिटीज को कम करने वाला सदाबहार का पौधा नहीं बढ़ रहा? तो मिट्टी में मिला दें 1 कप ये घोल

Fertilizer For Sadabahar Plant: आपने सदाबहार का पौधा लगा लिया है, लेकिन इसकी ग्रोथ रुक गई है तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि हम आपको नेचुरल तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से इसपर काम किया सकता है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-14, 13:08 IST

Madagascar Periwinkle Plant Care: सदाबहार का पौधा न सिर्फ खूबसूरत होता है, बल्कि शुगर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लोग घर को सजाने से लेकर दवाइयों को बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसलिए ज्यादातर टेरेस एरिया में सदाबहार का पौधा लगाया जाता है। हालांकि, सदाबहार का पौधा बहुत ही आसानी से लगाया जा सकता है, लेकिन कई बार इसकी देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

सदाबहार होते हुए भी पौधे में फूल नहीं आते या जल्दी मुरझा जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आप पौधे में पानी डालने के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा केयर कर सकते हैं। घर में मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से आप होममेड फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। 

बता दें होममेड फर्टिलाइजर   से पौधे की ग्रोथ होने में थोड़ी देर लगती है, लेकिन लंबे वक्त पर चलती है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए लेख आपकी मदद कर सकते हैं।

सिर्फ 1 घोल आएगा काम

How to Grow Periwinkle

आपको फर्टिलाइजर बनाने के लिए ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं होगी। आप कुछ ही इंग्रेडिएंट्स से घर पर फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। आप चाय की पत्ती, नीम की पत्ती या तरबूज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए नीचे बताए गए स्टेप्स से होममेड फर्टिलाइजर बनाना सीखते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Homemade Fertilizer Tips: सदा बहार पौधे में नहीं खिल रहे हैं फूल, तो इस फल के छिलके से घर पर ही तैयार करें खाद और देखें जादू

यह विडियो भी देखें

सामग्री 

  • तरबूज के छिलके- 2 कप
  • नीम के पत्ते-  1 कप
  • चाय की पत्ती- 2 चम्मच
  • पानी- 2 गिलास 

घोल तैयार करने की विधि 

घोल तैयार करने के लिए आप सामग्रियों का दो तरह से कर सकते हैं। पहला यह कि आप सभी सामग्रियों को पीस सकते हैं। दूसरा यह कि आप पानी में डालकर कुछ दिनों तक रख सकते हैं। इससे मिट्टी को बहुत ही अच्छा पोषण मिलेगा और फूलों की अच्छी ग्रोथ भी होगी। 

पहला तरीका 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
  • एक बाउल में सभी सामग्रियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • पानी की मदद से छिलकों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। 
  • एक बोतल में निकालकर कुछ दिन के लिए बाहर रख दें।
  • जब यह थोड़ा सड़ जाए तो पौधे की जड़ों में डाल दें। 

दूसरा तरीका

  • आप सभी सामग्रियों को एक बाउल में निकालें। 
  • एक बोतल में पानी के साथ डालकर अच्छी तरह से बंद करके रख दें।
  • कुछ दिन इन चीजों को रखें और फिर पौधे में सुबह-शाम डालें। 

सदाबहार पौधे में कब-कब डालना चाहिए फर्टिलाइजर?

fertilizer for sadabahar plant

सदाबहार के पौधे के लिए फर्टिलाइजर या खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्टिलाइजर का इस्तेमाल आप दो दिन में एक बार कर सकते हैं। वहीं, हर 2 हफ्ते में खाद का इस्तमेाल किया जा सकता है।

ध्यान रहे जरूरत से ज्यादा खाद या गीली मिट्टी में खाद डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधे को फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा।   

सदाबहार पौधे को कितनी बार पानी देना चाहिए?

पौधे को पानी देना भी एक कला है। अगर जरूरत से ज्यादा पानी दे दिया जाता है, तो मिट्टी खराब हो जाती है। वहीं, अगर आप कम पानी देंगे तो मिट्टी सूख जाएगी और फूल मुरझाने लगेंगे। इसलिए पानी यही मात्रा में दें।

इसे जरूर पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने वाला यह पौधा आप भी घर में ऐसे लगाएं

अगर पौधे को 6 घंटे धूप लगी है, तो कोशिश करें कि सुबह-शाम पानी दें, लेकिन सदाबहार पौधे को ज्यादा पानी न दें, बस मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए दें।    

सदाबहार पौधे की देखभाल करने के टिप्स

How to Grow Periwinkle (2)

  • सदाबहार पौधे की पत्तियां अक्सर पीली पड़ जाती हैं। इसलिए फूलों की भी नियमित रूप से देखभाल की जा सके। इसके लिए मिट्टी गीली होने पर पानी देना बंद कर दें।
  • पौधे को बारिश होने पर छाया में रखें, ताकि इसमें जरूरत से ज्यादा पानी न जाए और मिट्टी में फंगस न लगे। इसलिए इस मौसम में पौधे की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए।
  • इसका पौधा बीज या कटिंग से भी लगाया जा सकता है। बस आपको नर्सपी से कटिंग खरीदकर लानी होगी और सही तरह से लगाना होगा। 

इस तरह आप घर पर सदाबहार का पौधा लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।