कबूतरों की बीट और उनके पंख आपके घर की बालकनी या छत को गंदा तो करते ही हैं। साथ ही, यह आपकी सेहत और आपकी जेब दोनों पर भारी पड़ते हैं। अक्सर हम कबूतरों को दाना डालते हैं और उन्हें बेजुबान जीव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसे इग्नोर करने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा सकती हैं। साथ ही, आर्थिक रूप से भी हमें लगातार चोट पहुंचाती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कबूतरों की बीट में मौजूद अम्लीय तत्व आपके घर की दीवारों, वाहनों और अन्य कीमती सामान को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं, जिनकी मरम्मत पर आपको अनजाने में भारी खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा, उनसे फैलने वाली बीमारियां भी सीधे आपके स्वास्थ्य बजट पर असर डालती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह छोटा सा कबूतर हमारी जिंदगी में एक बड़ा और महंगा मुद्दा बन चुका है।
कबूतरों की बीट और उनके पंख से क्या-क्या समस्याएं होती हैं?
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
कबूतरों की बीट और पंखों से हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस जैसी गंभीर फेफड़ों की बीमारियां होती हैं। दिल्ली जैसे शहरों में बड़ी संख्या में नागरिक इससे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उनका चिकित्सा खर्च लगातार बढ़ रहा है। कबूतरों की बढ़ती संख्या विशेषकर सुबह और शाम के समय खासा शोर पैदा करती है। उनकी बीट से बदबू और गंदगी फैलती है, जिससे रहने का माहौल खराब होता है।
कबूतरों की वजह से आर्थिक नुकसान
कबूतर की बीट में अम्लीय गुण होते हैं, जो इमारतों, वाहनों और अन्य संरचनाओं को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। यह आपके घरों, वाहनों और धातुओं के अन्य सामानों का पेंट खराब कर देती है। इससे धातुओं में जंग लगने लगती है। यही नहीं, छत और बालकनी को बार-बार ठीक कराने में अनावश्यक खर्च करना पड़ता है। इन मरम्मत कार्यों में होने वाला खर्च पारिवारिक बजट को गड़बड़ा देता है और आर्थिक बोझ बढ़ा देता है। इंडिया गेट और कुतुब मीनार जैसे ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों को भी कबूतरों की बीट से संरचनात्मक नुकसान पहुंचने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। कबूतरों द्वारा घोंसले बनाने से एयर कंडीशनर यूनिट्स और नालियों में रुकावट होने की शिकायतें आम हैं।
सफाई और रखरखाव का खर्च
कबूतरों की बीट और पंखों से फैलने वाली गंदगी को साफ करने के लिए नियमित सफाई आवश्यक है। इसमें श्रम, सफाई सामग्री और कभी-कभी पेशेवर सफाई सेवाओं की भी सहायता लेनी पड़ती है। इस अतिरिक्त खर्च का बोझ लगातार आपकी जेब ढीली करता रहता है। सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक इमारतों में यह खर्च और भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें-घर की बालकनी से कबूतरों का जमावड़ा हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
कृषि और व्यवसाय पर प्रभाव
खेतों या गोदामों के आसपास रहने वाले कबूतरों की बीट फसलों और संग्रहित सामानों को भारी नुकसान पहुंचाती है। इससे खराब सामान की कीमत कम हो जाती है, या फसल किसी काम लायक नहीं रह जाती है। नतीजतन, किसानों और व्यवसायियों को बड़ी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
इसे भी पढ़ें-AC की बाहरी यूनिट को कबूतरों के आतंक से बचाने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, आस-पास भी नहीं आएंगे नजर
कबूतरों से बचाव के लिए क्या करें?
कबूतरों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लोग जाल, चमकदार वस्तुओं और अन्य उपकरणों का लगातार उपयोग कर रहे हैं। इन उपायों में किया जाने वाला यह निवेश भी अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक नुकसान ही पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें-बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक? छोटे-छोटे गमलों में लगा लें ये 6 पौधे, मिलेगी सफाई और सुकून दोनों
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों