herzindagi
how your nails colour tells about personality

Nail Personality Trait: आपके नाखून का रंग बताता है आप में मौजूद ये गुण

किसी की भी पर्सनैलिटी के बारे में पता लगाने के कई तरीके होते हैं। इन्हीं में से एक है नाखून का रंग। याने कि किसी के नाखून का रंग भी उस व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है।  
Editorial
Updated:- 2023-03-17, 17:00 IST

Nakhun Ka Rang Batata Hai Personality: ज्योतिष शास्त्र की ही शाखा सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंग, अंगों की बनावट और अंग के रंग के आधार पर व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नाखूनों के रंग से स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में जानने का तरीका बताने जा रहे हैं।

  • सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के नाखून का रंग गुलाबी होता है वह जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। ऐसे लोग जीवन में हर मुकाम हासिल करते हैं और इन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलता है।

what nails colour tells about personality

इसे जरूर पढ़ें:Fist Personality Trait: बंद मुट्ठी भी खोलती है पर्सनैलिटी के राज, जानें अंदर की बात

  • सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित जानकारी के अनुआर, जिन लोगों के नाखून का रंग लाल होता है उनके जीवन में प्रेम की कभी कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत सुंदर और सपन्नता के साथ बीतता है। हालांकि ऐसे लोगों में धैर्य की थोड़ी कमी होती है और स्वभाव यह थोड़े से ज्यादा गुस्से वाले होते हैं। हालांकि इनका गुस्सा नर्म भी जल्दी हो जाता है।

what nails colour tells about your personality

  • सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित जानकारी के अनुआर, जिन लोगों के नाखून का रंग पीला होता है उन्हें बीमरी का खतरा बना रहता है। ऐसे लोग बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं और इन्हें आर्थिक तंगी (आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शंख का उपाय) का भी सामना करना पड़ता है। पीले नाखून वाले लोगों का भाग्य बड़ा कमजोर होता है। इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है मगर इन्हें सक्सेस मिलती जरूर है।

इसे जरूर पढ़ें:Personality Traits: मोबाइल पकड़ने के ये तरीके दिखाते हैं आपकी हिडन पर्सनैलिटी

यह विडियो भी देखें

  • सामुद्रिक शास्त्र में वर्णित जानकारी के अनुआर, जिन लोगों के नाखून का रंग सफेद होता है उनकी बुद्धि प्रबल होती है। इनमें निर्णय लेने की क्षमता बहुत अधिक होती है।

how your nails colour tells about your personality

  • ऐसे लोग अगर एक बार कोई संकल्प ले लें तो उसे अवश्य ही पूरा करते हैं। सफेद नाखून वाले लोगों में धैर्य होता है और यह जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं करते हैं।

तो इस तरह से आप भी नाखूनों का रंग देखकर व्यक्ति के बारे में पता लगा सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।