Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Astro Tips For Money: शंख पर कुमकुम से लिखें सिर्फ ये एक अक्षर, होगा जबरदस्त धन लाभ

शंख को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और साथ ही, इसे माता पार्वती से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसे में शंख का ये उपाय आपको धन लाभ पहुंचा सकता है। 
Updated:- 2023-02-19, 11:00 IST
image

Shankh Ka Upay: अक्सर ऐसा होता है कि आप पैसा कमाने के लिए खूब मेहनत करते हैं, खूब परिश्रम करते हैं, कई बार तो अपनी क्षमता से भी ज्यादा काम करते हैं लेकिन मेहनत के मुताबिक धन नहीं कमा पाते हैं या धन घर में टिकता नहीं पाता है या फिर जितना कमाते हैं उससे कही ज्यादा तो आपका धन खर्च हो जाता है और आप चाह कर भी आर्थिक संकट से उभर नहीं पाते हैं। 

ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें एक बड़ा ही सरल उपाय बताया है जिसे करने के लिए आपको एक भी पैसा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा और आपको पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल जाएगा। आइये जानते हैं उस उपाय के बारे में। 

हम जिस उपाय की बात करने जा रहे हैं उसका संबंध शंख से है। हर किसी के घर या पूजा मंदिर या फिर तिजोरी (धन लाभ के लिए तिजोरी में रखें ये चीजें) में शंख अवश्य ही होता है।

shankh for money

हिन्दू धर्म में शंख को अत्यंत पवित्र माना गया है। साथ ही, शंख को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Bad Rahu: कभी न छूटने वाली ये बुरी आदतें हैं कमजोर राहु के लक्षण

वहीं, श्री का संबंध भी मां लक्ष्मी से ही है। मां लक्ष्मी का एक नाम श्री भी है। ऐसे में अगर आप अपने घर, पूजा मंदिर या तिजोरी में मौजूद शंख पर 'श्री' लिखते हैं तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है। शंख पर श्री पर आप चंदन, कुमकुम, सिन्दूर, आदि किसी से भी लिख सकते हैं।

maa lakshmi for money

लेकिन चंदन से लिखना ज्यादा प्रभावकारी रहेगा। साथ ही, श्री लिखने के बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का भी जाप करना उत्तम माना साबित होगा।

आपको रोजाना शंख को गंगाजल से स्नान कराना है और उसपर श्री लिखना है। उसके बाद मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना है और मंत्र जाप के बाद शंख को उसके स्थान पर पुनः रख देना है। पूर्ण श्रद्धा से ये उपाय करना है।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi: इस तरह के गमले में लगा तुसली का पौधा घर में फैला सकता है अशुभता

निश्चित ही इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और धन लाभ भी पहुंचेगा।

shri money

कर्ज का बोझ, अधिक खर्च, अटका हुआ धन, खोया हुआ धन आदि परेशानियां एक-एक कर मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होती जाएंगी। 

 

तो ये है वो अक्षर जिसे शंख पर लिखने भर से आपकी पैसों से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Social Media 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।