कितनी है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी? जानें

अंबानी परिवार ने ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी खास जगह बनाई है। यही कारण है कि उनके अजब-गजब शौक और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आज हम आपको नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी देने वाले हैं।
दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी चर्चा में है। आइए हम भी जानते हैं कि आखिर वो है कौन हैं और उनकी सैलरी कितनी है।
कौन है नीता अंबानी का मेकअप आर्टिस्ट?
- नीता अंबानी भारत की सबसे स्टाइलिश बिजनेस वीमेन में से एक हैं। फिर चाहे कोई इवेंट हो या पर्सनल फंक्शन, नीता अंबानी हमेशा शानदार अंदाज में नजर आती हैं। कहा जाता है कि नीता अंबानी को और खूबसूरत बनाने के पीछे मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर की मेहनत होती है।
- मिकी कॉन्ट्रैक्टर एक सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं जो दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में भी स्टार्स को एक से बढ़कर एक लुक दे चुके हैं।
इसे भी पढ़ेंः जब नीता के लिए मर्सिडीज छोड़ बस में सफर करते थे मुकेश अंबानी, जानें किस्सा
कितनी है मेकअप आर्टिस्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिकी कॉन्ट्रैक्टर की मुंबई में एक दिन की फीस 75 से 1 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आप उनकी 30 दिन की सैलरी यानी 1 महीने की तनख्वाह का अंदाजा लगाएंगे तो वो लगभग 30 लाख बनती है जो किसी कंपनी के बड़े पद पर कार्य कर रहे लोगों की सालाना सैलरी होती है।
लग्जरी लाइफ जीती हैं नीता अंबानी
- ना सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट, बल्कि नीता अंबानी से जुड़ी हर एक चीज बहुत लग्जरी होती है। उनकी एक साड़ी की कीमत 40 लाख रुपये तक की भी होती है।
- इसके अलावा अगर आप अगर उनकी ज्वेलरी, घड़ी और खानपान से जुड़े बिंदुओं पर गौर करेंगे तो उसपर भी नीता लाखों रुपये खर्च करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः नीता अंबानी के हैं ये 5 महंगे शौक, आप भी जानें
तो ये थी नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की सैलरी से जुड़ी जानकारी। अगर आप इसके अलावा अंबानी परिवार के बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।