herzindagi
Ambani Family Education Details

राधिका से लेकर नीता अंबानी तक, जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी खानदान की महिलाएं

नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक अक्सर यह सवाल उठता है कि मुकेश अंबानी के घर की महिलाएं कितनी पढ़ी लिखी हैं? आज हम आपको बताएंगे कि नीता अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका ने कहां से पढ़ाई की है।
Editorial
Updated:- 2023-03-03, 10:53 IST

भारत के अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके परिवार के दूसरे सदस्य अपनी लग्जरियस लाइफ और अलग अंदाज की वजह से खूब जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई थी। उनकी सगाई का कार्यक्रम भी लोगों में खूब चर्चा का विषय बना था। लेकिन बहुत सारे लोग ही जानना चाहते हैं कि आखिर अंबानी खानदान की महिलाएं कितनी पढ़ी लिखी है? तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।

भरतनाट्यम डांसर है नीता अंबानी

nita ambani education

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की है। जानकारी के मुताबिक नीता अंबानी ने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स इंस्टीटूट से कॉमर्स विषय में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा नीता अंबानी एक भरतनाट्यम डांसर भी है।

इसे जरूर पढ़ें:जब नीता के लिए मर्सिडीज छोड़ बस में सफर करते थे मुकेश अंबानी, जानें किस्सा

हीरा व्यापारी की बेटी है बड़ी बहू

shloka mehta education

खबरों के मुताबिक मुकेश और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता भारत के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी की बेटी हैं। वे अपने भाई बहनों में सबसे छोटी है। श्लोका मेहता ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका से Anthropology में डिग्री प्राप्त की है। ऐसा भी कहा जाता है कि श्लोका मेहता अक्सर सामाजिक कार्य में अपना वक्त बिताती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की लव स्टोरी, मुंबई आने के बाद ऐसे बदल गई थी जिंदगी

यह विडियो भी देखें

राधिका ने न्यूयॉर्क में की पढ़ाई

radhika education

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं।लेकिन अगर उनकी पढ़ाई की बात करें तो राधिका मर्चेंट ने 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया था। राधिका की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

pic credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।