विदेश में रहकर करवा चौथ के दिन न दिखे चांद तो कैसे करें पूजन और व्रत का पारण

करवा चौथ के दिन चन्द्रमा के दर्शन को मुख्य माना जाता है। इस दिन चंद्र पूजन और उसके बाद ही व्रत खोलने की प्रथा है और इसका पालन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी किया जाता है। 

what to do if unable to see moon in karwachauth

करवा चौथ का पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। यही नहीं इस दिन विदेशों में भी महिलाओं के बीच अलग उत्साह होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विवाहित महिलाएं पूरे दिन व्रत उपवास करती हैं और उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

इस दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद व्रती महिलाएं चांद को देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं और चन्द्रमा का पूजन करके उसे अर्घ्य देने के बाद ही अन्न और जल ग्रहण करती हैं। ये प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है और इसका पालन भी सदियों से किया जाता रहा है।

यदि नहीं विदेशों में भी लोग इस प्रथा का पालन करते हैं जिससे उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहे। लेकिन कई बार पूरे दिन व्रत रखने के बाद भी चांद के दर्शन नहीं हो पाते हैं। इसका कारण कुछ भी हो सकता है जैसे खराब मौसम, विदेश की जलवायु या फिर बादलों के पीछे चांद का छिप जाना। ऐसे में आप कैसे चंद्रमा का पूजन कर सकती हैं और अपना उपवास खोल सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से विस्तार से जानें।

ज्योतिष में करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ एक ऐसा पर्व है जो विवाहित महिलाओं के अपने पतियों के प्रति प्रेम और समर्पण को दिखाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और चंद्रमा के दर्शन करके ही उपवास खोलती हैं।

इस दिन आमतौर पर निर्जला उपवास किया जाता है और चंद्रमा के दर्शन और पूजा को विशेष माना जाता है। करवा चौथ एक महिला के जीवन पर चंद्रमा के प्रभाव और उसके वैवाहिक सुख से जुड़ा पर्व है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को ईमानदारी और भक्ति के साथ करने से वैवाहिक बंधन मजबूत हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Karwa Chauth 2023: शादी के बाद रख रही हैं पहला करवा चौथ, तो इन नियमों को अपनाएं

यदि करवा चौथ के दिन न दिखाई दे चांद

karwa chauth moon is not visible

करवा चौथ के आवश्यक पहलुओं में से एक चंद्रमा का उदय और दर्शन माना जाता है, जो व्रत की समाप्ति का संकेत देता है। महिलाएं परंपरागत रूप से चंद्रमा को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।

लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको चंद्रमा किसी कारणवश दिखाई न दे जैसे बादल छाए रहना, भारी वर्षा या प्रतिकूल मौसम की स्थिति। ऐसे समय में चंद्रमा के दर्शन न कर पाने से मन में असमंजस की स्थिति रहती है।

खासतौर पर विदेश में अक्सर चंद्रमा बादलों में छिपा रहता है। करवा चौथ पर चंद्रमा दिखाई न देने की स्थिति में आप कुछ आसान बातों को ध्यान में रखकर व्रत का पारण कर सकती हैं।

करवा चौथ पर न दिखे चांद तो ज्योतिषी से सलाह लें

karwa chauth  what to do

कई बार करवा चौथ पूजन के बाद भी आपको चंद्रमा दिखाई नहीं देता है ऐसे में व्रत खोलने का सही समय निर्धारित करने के लिए किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लें। ज्योतिष एक्सपर्ट आपको चंद्रमा की स्थिति का सटीक अनुमान लगाने के लिए गणना और पंचांग का उपयोग करते हैं और चंद्रोदय का सही समय बता सकते हैं, जिससे आप उसी समय पर पूजन कर सकती हैं।

ज्योतिष में 11 करण होते हैं और प्रत्येक की एक विशिष्ट अवधि होती है। जब चंद्रमा दिखाई न दे तो आप चंद्रोदय के अनुमानित समय से अपने स्थानीय पंचांग या किसी ज्योतिषी से परामर्श करने के बाद व्रत खोल सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth Moon: करवा चौथ पर चांद रात 8 बजे के बाद ही क्यों निकलता है?

चांद न दिखने पर तस्वीर में कर सकती हैं चांद के दर्शन

आज के युग में आप स्मार्टफोन या वेबसाइट का उपयोग करके देश में निकले हुए चांद के दर्शन करके व्रत का पारण कर सकती हैं और उसी चन्द्रमा के दर्शन कर सकती हैं। ऐसे में व्रती महिलाएं अन्य व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ इकट्ठा हो सकती हैं और सामूहिक रूप से चंद्रमा की प्रार्थना कर सकती हैं या चंद्रमा के मंत्रों का जाप करते हुए व्रत खोल सकती हैं।

करवा चौथ में चांद न दिखे तो भगवान शिव के मस्तक की करें पूजा

karwa chauth puja vidhi

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा मौजूद होता है, इसलिए यदि करवा चौथ के दिन आपको असली चंद्र के दर्शन न हों तो आप शिव जी की मूर्ति या तस्वीर में मस्तक के दर्शन करके व्रत का पारण कर सकती हैं।

ऐसे में भी आपको चंद्रमा के दर्शन के बराबर का ही फल मिलता है और व्रत भी पूर्ण माना जाता है। इसके अलावा आप चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए दीपक जला सकती हैं और फिर अपना व्रत तोड़ने से पहले अपने पति या परिवार के अन्य बड़े लोगों का आशीर्वाद भी ले सकती हैं।

यदि आपको विदेश में रहते हुए करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन न हों तो आप यहां बताई बातों को ध्यान में रखकर व्रत का पारण कर सकती हैं और पूजन का पूर्ण फल भी प्राप्त कर सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP