Kaal Bhairav Vahan Dog: हिंदू धर्म में सैकड़ों देवी-देवता हैं और सभी की अपनी एक विशेष सवारी है। गणेश भगवान का चूहा, मां लक्ष्मी जी का उल्लू,देवी दुर्गा के शेर और सरस्वती मां की हंस आदि हर देवी-देवताओं का अपना खास वाहन है। इसी तरह भगवान शिव के रौद्र स्वरूप यानी काल भैरव का भी एक विशेष वाहन है।
धार्मिक ग्रंथों में भगवान शिव का वाहन तो नंदी बैल को बताया गया है। पर काल भैरव का वाहन एक काल कुत्ता है और सभी की तरह इसके पीछे भी बेहद रोचक कहानी है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि भगवान काल भैरव ने एक कुत्ते को ही अपना वाहन क्यों बनाया। आखिर इसके पीछे वजह क्या है।
धर्मिक ग्रंथों के मुताबिक, काले कुत्ते को भगवान शिव के स्वरूप भैरव का वाहन माना गया है। कहते हैं कि काल भैरव जहां भी जाते हैं, उनका वाहन हमेशा उनके साथ रहता है, लेकिन भैरव कभी भी उसपर बैठकर उसकी सवारी नहीं करते हैं, बल्कि एक काला कुत्ता हमेशा उनके साथ इर्द-गिर्द चलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि काल भैरव ने काले कुत्ते को अपना वाहन इसलिए चुना था, क्योंकि उनका स्वरूप उग्र है और कुत्ते को भी उग्र पशु की श्रेणी में आते हैं।
इसे भी पढ़ें- कुत्ते के काटने पर तुरंत ये उपचार करने से नहीं फैलता है जहर
कुत्ता कभी भी किसी चीज को लेकर भयभीत नहीं होता है। वह न तो रात के अंधेरे से डरता है और न ही दोपहर या सुबह के समय। जैसे ही कोई कुत्ते पर वार करता है, तो वह उससे अधिक उग्र होकर हमला जरूर करता है। इसके अलावा, कुत्ते को तेज बुद्धि के साथ सबसे वफादार और रक्षक पशु भी माना जाता है। कुत्तों को लेकर यह भी कहा जाता है कि वह बुरी आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा करने की क्षमता रखता है। कुत्ता सूक्ष्म जगत की आत्माओं को देखने में सक्षम होता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, भैरव को श्मशान निवासी बताया गया है। श्मशान में पशु के रूप में केवल कुत्ते ही दिखाई देते हैं। इन्हीं कारणों से भैरव का साथी एक कुत्ता बन गया।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- जानें घर में कुत्ता पालना सही है या गलत
काल भैरव की पूजा के बारे में तंत्र शास्त्र में बताया गया है। माना जाता है कि काले कुत्ते को काल भैरव का वाहन मानकर उसकी पूजा करने स बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं, काले कुत्ते को रोटी खिलाने से काल भैरव प्रसन्न होते हैं व्यक्ति के जीवन में शुभ परिणाम देते हैं। व्यक्ति आकस्मिक मृत्यु के भय से दूर रहता है। इस तरह काल भैरव के वाहन का बेहद खास महत्व है।
इसे भी पढ़ें-काले कुत्ते को नियमित ये 5 चीजें खिलाएं, बढ़ेगा सौभाग्य और होगी धन की वर्षा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।