Aadhar Card: फटने या गलने से मिलेगा छुटकारा, अब महज 50 रुपये में ऐसे ऑनलाइन बनवाएं PVC आधार कार्ड

अक्सर किसी से भी आईडी कार्ड मांगने पर हम आधार कार्ड देना सही समझते हैं। आधार कार्ड की ओरिजिनल कॉपी हम सभी अपने पास रखते है, क्योंकि ये हमारी आईडी से जुड़ा एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स माना जाता है। लेकिन लंबे समय के लिए कागज से बना आधार कार्ड ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह खराब हो जाता हैं। इसलिए अब आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन PVC कार्ड में कन्वर्ट करवा सकते हैं।
महज 50 रुपए में प्लास्टिक वाला आधार कार्ड बनवा सकते हैं:
इसके लिए आप आधार कार्ड की भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए 50 रुपये की फीस जमा करने पर खुद से ही ऑर्डर कर सकते हैं। जो आपके आधार कार्ड को खराब होने से बचाने में मदद कर सकता है। कई बार लोगों को इसके लिए साइबर कैफे पर ज्यादा पैसा देना पड़ता है, जो आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। इसलिए आप इन आसान तरीकों से खुद ही ऑनलाइन PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।

पीवीसी आधार कार्ड की सबसे खास बात ये होती है कि इसे बनाने में जिस प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है, वह बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक कार्ड की तुलना में काफी बेहतर होता है। इसके अलावा पीवीसी आधार कार्ड से फोटो कॉपी भी काफी क्लीन होता है।
आधार कार्ड को पीवीसी कार्ड में बदलने के लिए, आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट या आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। आप माई आधार एप्लिकेशन या एम सेवा ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम
आधार कार्ड को पीवीसी कार्ड में बदलने के लिए आसान स्टेप दिए गए हैं:
- यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाएं।
- "ऑर्डर रिप्लेसमेंट आधार" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर या 14 अंकों का वर्चुअल आईडी नंबर और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।
- कैप्चा कोड रजिस्टर करें और "सेंड ओटीपी" बटन पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी फिल करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपके आधार कार्ड का डिटेल दिखाई देगा।
- "पीवीसी कार्ड प्रिंटिंग के लिए पेमेंट" बटन पर क्लिक करें।
- आपको पेमेंट गेटवे पर इंस्ट्रक्ट किया जाएगा।
- अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके पेमेंट करें।
- पेमेंट सफल होने पर, आपको एक ट्रैकिंग आईडी रिसीव होगी।
- आप अपनी ट्रैकिंग आईडी का इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड डिलीवरी के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
आपका पीवीसी आधार कार्ड 5 से 10 वर्किंग डे के अंदर आपके पते पर भेज दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: अब और भी आसान हुआ आधार कार्ड बनवाना, जानें कैसे
आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड को पीवीसी कार्ड में बदलने के लिए, आपको ये दस्तावेज ले जाने होंगे:
- आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी
- आईडी कार्ड की कॉपी जैसे (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, आदि)
- एड्रेस सर्टिफिकेट (बिजली का बिल, टेलीफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट, आदि)
- निर्धारित की गई फीस
पीवीसी आधार कार्ड के फायदे:
- यह अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होता है।
- यह कैरी करने में काफी आसान होता है।
- इसमें एक स्मार्ट चिप होता है जिससे कोई फर्जी कार्ड नहीं बना सकता है।
अपने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए पीवीसी कार्ड में बदलना बेहतर और किफायती विकल्प हो सकता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।