घर में है दो पल्ले का दरवाजा तो रोजाना जलाएं ये सफेद चीज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा

हमारे घरों में लगे दरवाजे सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होते बल्कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, वे घर में ऊर्जा के प्रवेश द्वार भी होते हैं। खासकर, अगर आपके घर में दो पल्लों वाला दरवाजा है तो इसका विशेष ज्योतिषीय महत्व है। ऐसे दरवाजों को अक्सर शुभ माना जाता है क्योंकि ये संतुलन और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। हालांकि, अगर आप धन संबंधी समस्याओं या घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रहे हैं तो एक छोटा सा ज्योतिषीय उपाय बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह उपाय घर के प्रवेश द्वार पर एक विशेष सफेद चीज जलाने से जुड़ा है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर धन के नए रास्ते खोलने में मदद करता है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
घर के दो पल्ले वाले दरवाजे पर क्या जलाना शुभ होता है?
घर के दो पल्ले वाले दरवाजे पर कपूर जलाना बहुत शुभ माना जाता है। घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा के प्रवेश का स्थान होता है। दो पल्लों वाला दरवाजा होने पर यह ऊर्जा और भी प्रभावी तरीके से आती है। कपूर की शुद्ध और तीव्र सुगंध नकारात्मक शक्तियों और बुरी ऊर्जाओं को घर में प्रवेश करने से रोकती है।

रोजाना शाम को मुख्य दरवाजे के पास कपूर जलाने से एक सुरक्षा कवच बनता है, जो घर को बाहरी नकारात्मक प्रभावों से बचाता है। कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जब यह ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, तो घर का माहौल खुशनुमा और शांत बनता है। यह घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम को भी बढ़ावा देता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बाथरूम का दरवाजा दो पल्ले का होना शुभ या अशुभ, जानें
ज्योतिष के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार से ही देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। दो पल्ले वाले दरवाजे के पास कपूर जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती। यह उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर करने और धन के नए स्रोत खोलने में मदद करता है।

कपूर शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो जीवन में ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि का कारक है। घर के दरवाजे पर कपूर जलाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा, राहु और केतु जैसे अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने में भी यह सहायक माना जाता है। यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जिनके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: साड़ी के पल्लू में बांध लें इस पत्ते की गांठ, पूरी होगी हर मनोकामना
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- घर में दो पल्ले के दरवाजे का किस ग्रह से है नाता?
- घर में दो पल्ले के दरवाजे का नाता राहु और केतु ग्रहों से है।
- घर में दो पल्ले के दरवाजे के लिए कौन सा रंग शुभ है?
- दो पल्ले वाले मुख्य दरवाजे के लिए वास्तु के अनुसार सफेद, सिल्वर, पीला और भूरा रंग शुभ माने जाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।