सालभर में आने वाले त्योहारों में होली का पर्व एक ऐसा त्यौहार है जिसके लिए छोटों से लेकर बड़ों तक हर कोई बहुत उत्सुक रहता है। रंगों और खुशियों के इस त्यौहार को पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कई रंगों और गुलाब का इस्तेमाल होता है तो कहीं लट्ठ मार होली मनाई जाती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत के राज्यों में होली को मनाने के अलग-अलग तरीकों से जुड़ी जानकारी।
फूल और गुलाल की चादर में ढका वृंदावन होली के दौरान बहुत मनमोहक हो जाता है। वृंदावन की गलियों ने लेकर मंदिर के परिसर तक, आपको हर कोई गुलाल के रंग मं रंगा दिखेगा। कहा जाता है कि होली के दिन खुद भगवान कृष्ण भक्तों के बीच पहुंचते हैं। यही कारण है कि इस पर्व पर बहुत-से लोग सिर्फ होली खेलने और देखने वृंदावन जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंःHoli 2023: होली के दिन आजमाएं वास्तु के कुछ उपाय, आएगी सुख समृद्धि
देश की राजधानी दिल्ली की होली की बात करें तो वो थोड़ी खास है। चूंकि भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में हर कोई अपने अंदाज में होली मनाता नजर आता है। बच्चे गुब्बारों में पानी भरकर छुपकर मारते हैं तो कई जगहों पर होली पार्टी का आयोजन किया जाता है।
बरसाना की लठमार होली भी काफी फेमस है। इस पर्व पर नंदगांव के हुरियारे अपनी ढाल लेकर बरसाना जाते हैं और बरसाना की गोपियां लठ लेकर होली खेलते हैं। गोपियों और हुरियारे के अलावा अन्य लोग इस खेल के दौरान आसपास खड़े हो कर पर्व देखते हैं। हुरियारे उन लोगों को कहा जाता है जो होली खेलने के सिर्फ बरसाना जाते हैं।
हरियाणा की कोलहड़े वाली होली के बारे में बहुत कम लो जानते हैं। इस दौरान गांव के तमाम महिलाएं चुन्नी को मोड़-मोड़ कर रस्सी बना लेती हैं और फिर लड़कों को मारती हैं। लड़के अपना बचाव करने के लिए महिलाओं पर पानी डालते हैं। होली के पर्व के बाद लड़के शाम के समय महिलाओं को कुछ मीठा भी लेकर जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंःHoli 2023 Gulal Ke Upay: होली पर करें गुलाल के ये टोटके, पति-पत्नी के बीच आई दरार होगी दूर
यह विडियो भी देखें
तो ये थी होली के पर्व से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी। अलग आप इसके अलावा होली के पर्व के बारे में कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।