महिलाओं की जिंदगी में बहुत उतार चढ़ाव आते हैं और वो पूरे घर की जिम्मेदारी जरूर ले लेती हैं, लेकिन खुद की जिम्मेदारी के बारे में ज्यादा नहीं सोचतीं। ऐसी कितनी ही महिलाएं होती हैं जिन्हें अपने शरीर के बारे में ही जानकारी नहीं रहती। ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर समस्या को लेकर भी इसी तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कई महिलाओं को ये पता भी नहीं होता है कि उनकी जिंदगी में ये गंभीर बीमारी किस तरह से पैर पसार रही है। ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ चल रहा है और इस मौके पर हरजिंदगी और WIN (Women Inspiring Network) की तरफ से एक छोटी सी पहल की गई है।
जैसा कि हम जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी समस्याओं की विकरालता तब बढ़ती है जब महिलाओं को खुद ही अपने शरीर के बारे में जानकारी नहीं होती है। अधिकतर महिलाएं तो अपने शरीर के बारे में दूसरों से बात करने से भी कतराती हैं। ब्रेस्ट जैसी किसी जगह पर अगर गांठ हो रही है या फिर उस जगह किसी तरह का दर्द हो रहा है तो उसके बारे में जानकारी नहीं देती हैं।
WIN की तरफ से हाल ही में एक इवेंट प्लान किया गया था जिसमें हरजिंदगी मीडिया पार्टनर की तरह अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही थी। इस इवेंट का मुख्य मकसद ये था कि महिलाओं को जागरूक बनाया जाए और इस दुनिया को एक खुशनुमा जगह बनाने के लिए थोड़ी मेहनत की जाए।
इसे जरूर पढ़ें- Breast Cancer Awareness 2022: ब्रेस्ट कैंसर से लोगों को जागरुक करने के लिए अपनाएं ये खास ट्रिक्स
View this post on Instagram
जागरूकता फैलाने के लिए किया गया एक इवेंट का आयोजन
वीमेन इंस्पायरिंग नेटवर्क ने हरजिंदगी के साथ मिलकर ब्रेस्ट कैंसर के प्रभाव, लक्षणों और सावधानियों के बारे में जानकारी फैलाने के मकसद से एक खास इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट में दुनिया भर में प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रमोद कुमार जुल्का आए थे।
इसके अलावा, इस इवेंट में ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के साथ-साथ एनजीओ और समाज सेवा से जुड़े कई लोग आए थे।
ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी डॉक्टर जुल्का ने
डॉक्टर प्रमोद कुमार जुल्का एक भारतीय ऑन्कोलॉजिस्ट हैं जो भारत में मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर के मामले में पहले पेरिफेरल ब्लड स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के लिए जाने जाते हैं जो हाई डोज कीमोथेरेपी के साथ किया गया था।
डॉक्टर प्रमोद कुमार जुल्का ने अपने सेशन में बताया कि महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या हो सकती है। ये समझना जरूरी है कि किसी भी महिला को साल में एक बार कम से कम अपने ब्रेस्ट की जांच करवानी चाहिए अगर वो 30 साल से ऊपर है।
डॉक्टर जुल्का के सेशन में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गईं जो महिलाओं के लिए जाननी बहुत जरूरी हैं।
View this post on Instagram
WIN फाउंडर स्तुति जलान के साथ बातचीत
WIN फाउंडर स्तुति जलान ने भी हरजिंदगी के साथ दो टूक बातचीत की और ये बताया कि आखिर क्यों ब्रेस्ट कैंसर की समस्या का पता लगाने के लिए आपको जागरूक रहना बहुत जरूरी है।
View this post on Instagram
ब्रेस्ट कैंसर विनर से खास बातचीत
इस इवेंट में कई ब्रेस्ट कैंसर विनर महिलाएं थीं। WIN की आइडियोलॉजी है कि ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर की जगह खुद को ब्रेस्ट कैंसर विनर कहना ज्यादा बेहतर है। हरजिंदगी ने ब्रेस्ट कैंसर विनर अनुप्रिया सिंह से बात की और उनकी कहानी जानी। आने वाले समय में हम उनकी कहानी एक खूबसूरत स्टोरी की शक्ल में आपके सामने लाएंगे।
View this post on Instagram
इस इवेंट में हमारे सामने कई कहानियां आईं जिन्हें हम धीरे-धीरे आपके सामने लाएंगे। आने वाले चार हफ्तों में हम ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी कहानियां, जानकारी, स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह लेकर हम आपके सामने आएंगे।
Recommended Video
अगर आपको इस तरह की कोई भी समस्या महसूस हो रही है ब्रेस्ट में सिस्ट जैसा महसूस होता है, ब्रेस्ट में दर्द या जलन होती है, अंडरआर्म्स के आस-पास गांठ हो रही है या ऐसा कुछ भी हो रहा है तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।