कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं सीख रहा शिन चैन से शरारत करना?

मेरा नाम ही शिन चैन है मै शरारत से भरा, बड़ी मुश्किल में पड़ी मेरी फैमिली नोहारा
कम ऑन बेबी, कम ऑन बेबी, आ करें डांस शुरू, जोड़ से घूमें, हम तुम झूमें, नाचो-नाचो
ओ देखो तुम को हिला दूं ओ शिन चैन!
मेरी बेटी शिन चैन की इतनी बड़ी फैन हैं कि स्कूल से आते ही टीवी में शिन चैन देखती हैं। और उसकी शैतानी देख-देखकर ना केवल खुश होती है बल्कि उसकी तरह शैतानी करने भी लगती हैं। अगर आपके बच्चे भी शिन चैन के फैन हैं तो आप भी शिन चैन को जानती ही होगी। और हो सकता है कि आपका बच्चा भी मेरी बेटी की तरह ही शैतानी करता हो। आइए ऐसे ही कुछ बच्चों के बारे में जानते हैं जो ना केवल शिन चैन को पसंद करते हैं बल्कि वह उसकी तरह शैतानी भी करते हैं।
ये कार्टून शिन चैन एक छोटे से बच्चे शिन चैन पर बेस्ड है जो की काफी फनी और बेहद शरारती भी है। इस कार्टून के फैंस जानते होंगे कि शिन चैन के परिवार में शिन चैन के पापा हिरोशी हैं उनकी मम्मी मिटज़ी हैं और उसकी छोटी बहन हिमावारी है। और साथ ही उसका कुत्ता शीरों भी है। शिन चैन की अजीबो-गरीब शरारतों के कारण उसकी मम्मी उसकी काफी पीटाई करती हैं।
Image Courtesy: HerZindagi
टीवी पर अपने वाला कार्टून शिन चैन आज बच्चों का चहेता बना हुआ है। वह उनके दिलो-दिमाग पर राज करता है। बच्चे इसके दीवाने हैं लेकिन पेरेंट्स शिन चैन की हरकतों से काफी परेशान हैं। इसके बोले डायलॉग बच्चों की जुबान पर चढ़ गए हैं। पहले इसे बच्चों के लिए हेल्दी मनोरंजन माना जाता था लेकिन आज बच्चे इससे बिगड़ रहे हैं। उनकी बदलती भाषा से पेरेंट्स परेशान हैं। बच्चे अकेले में बैठे हों, दोस्तों के साथ या घर में, उल्टे-सीधे डायलॉग बोलते रहते हैं।
Read more: इन 4 Healthy Indian foods को मां खिलाए तो बच्चा चाव से खाए
आठवीं क्लास में पढ़ने वाली वंशिका
वंशिका को भी शिन चैन देखना बहुत पसंद है। और वह उसकी एक आदत को बहुत अपनाती हैं। उसकी तरह वह रोजाना लेट उठती है और स्कूल बस मिस कर देती है। जिससे उसकी मम्मी को उसे स्कूल छोड़ने जाना पड़ता है।
Image Courtesy: HerZindagi
नौंवी क्लास की रोशनी
वहीं रोशनी जो नौवीं क्लास में पढ़ती है, उसके हिसाब से शिन चैन से अच्छा किरदार कोई है ही नहीं क्योंकि शिन चैन से बातों में कोई नहीं जीत सकता। उसी तरह रोशनी भी बातों में किसी को जीतने नहीं देती। यहां तक कि वह अपने पेरेंट्स को भी अपनी बातों में उलझाकर रखती है।
नौंवी क्लास का भरत
नौंवी क्लास के भारत की मां ने बताया कि 'मेरा बेटा शिन चैन को इतना बड़ा फैन है कि चाहे कुछ भी हो जाए वह शिन चैन देखना कभी मिस नहीं करता है। और जिस तरह शिन चैन टीचर से मजे लेता है और प्रिंसिपल को गैंग लीडर कहता हैं उसी तरह नौंवी क्लाकस का भरत भी अपनी टीचर को तंग करता है, बहाने बनाता हैं और प्रिसिंपल को लीडर मानता हैं।'
आठवीं क्लास का शुभम
आठवीं क्लास के शुभम की मां ने बताया 'शुभम को होमवर्क कराने में काफ़ी परेशानी होने लगी है क्योंकि वह अक्सर शिन चैन से सीखकर पेट दर्द का बहाना करता है।'
Image Courtesy: HerZindagi
स्कूल टीचर
वहीं प्राइवेट स्कूल में टीचर और एक बच्चे की मां रूपा ने बताया, 'क्लास में बच्चे अक्सर शिन चैन की तरह बर्ताव करते हैं और काफी अजीब तरह के जवाब देते हैं, जो एक सामान्य बच्चा कभी नहीं करेगा।'
कहने को तो शिन चैन एक चैनल पर आने वाले प्रोग्राम का कार्टून कैरेक्टर है, लेकिन उससे बच्चे बहुत शैतानी सिखते है। यह कैरेक्टर नर्सरी क्लास का छात्र है। शिन चैन ऐसा कैरेक्टर है जो केवल पांच साल की उम्र ऐसी-ऐसी बातें करता है जिसे बड़े भी समझ नहीं पाते हैं। वह लड़कियां पटाने, अपनी टीचर्स को आपस में झूठ बोलकर लड़वाने व शरारत करने में माहिर है। वह अपनी मां को गुस्से में ‘मोटी’ बोलता है।
बच्चे और कार्टून का नाता बहुत गहरा होता है, और बच्चों को आप कार्टून देखने से रोक भी नहीं पाते हैं। वर्तमान में बच्चे आउटडोर गेम्स की तुलना में टीवी देखना अधिक पसंद करते हैं खासकर कार्टून। बच्चों के दिमाग पर कार्टून का असर अच्छा भी होता और बुरा भी होता है और उनका व्यवहार भी उसी के हिसाब से बदल जाता है। ऐसे में आप इस बात की निगरानी रखें कि बच्चा कौन सा कार्टून देखता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।