आखिर कहां सुरक्षित है बेटियां? हरिद्वार में 13 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म ने अब ममता को भी कर दिया शर्मसार

मां का नाम आते ही हर बेटी को ममता, प्यार और सुरक्षा की छांव याद आती है। मां का आंचल बेटी को हमेशा सेफ्टी का अहसास दिलाता है, लेकिन क्या हो जब मां ही आपके इज्जत  की दुश्मन बन जाएं।  
haridwar mother got her 13 year old minor daughter gangraped with boyfriend and friends arrested

आजकल हालात ऐसे हो गए हैं कि लगता है बेटियां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। जब बेटियां घर में ही महफूज नहीं हैं, तो खुले समाज में उनकी हिफाज़त कैसे होगी? कभी पिता तो कभी रिश्तेदार, आए दिन ऐसी घटनाओं की खबरें आती रहती थीं, जहां बेटी के साथ दरिंदगी की वारदात होती थी। जिनकी गोद में बेटी ने आंखें खोलीं, उन्हीं की नजरें उनकी इज्जत को तार-तार करने लगीं। समाज में यह कलंक दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। अब मां भी अपनी ही बेटी की इज्जत की दुश्मन बन बैठी है। लगता है अब बेटी अपनी मां पर भी भरोसा नहीं कर पाएगी। हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार से आई एक खबर ने ममता को भी शर्मसार कर दिया है। यहां एक मां ने अपनी ही 13 साल की बेटी को दरिंदों के हवाले कर दिया। क्या बेटी अपनी मां से कभी ऐसी उम्मीद कर सकती है। क्या अपने ही माता-पिता पर भरोसा करना एक बेटी के लिए मुश्किल हो जाएगा। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

उत्तराखंड के हरिद्वार में 13 साल की बेटी के साथ मां ने क्या किया?

haridwar mother got her 13 year old minor daughter gangraped with boyfriend and friends arrestedेे

एक तरफ जहां समाज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगा रहा है। जहां हर तरफ सरकार द्वारा महिलाओं की सेफ्टी के लिए नए-नए कानून लाए जा रहे हैं। वहीं बेटियों को घर में अपने ही परिवार के साथ ऐसी हरकतों को झेलना पड़ रहा है है। मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है, जहां एक महिला ने 13 साल की बेटी का अपने ही बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ गैंगरेप करवा दिया। इस घटना के बारे में सबसे पहले लड़की ने अपने पिता को बताया था।

पिछले कुछ दिनों से बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की, जिससे यह खुलासा हुआ कि लड़की के साथ उसकी ही मां ने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से यौन शोषण करवाया। इतना ही नहीं बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात मां के सामने ही हुई।

दरअसल, लड़की के माता-पिता के बीच में विवाद चल रहा था। जिसके बाद बेटी अपने पिता के साथ लगभग 1 महीने से अकेले रह रही थी। जब पिता को इसका पता चला तो उसने फौरन पुलिस में अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड समेत लोगों को पर शिकायत दर्ज करवाई। मेडिकल जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई, जिसके बाद महिला और उसके कुछ दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य लोगों का इंतजार हो रहा है। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि देश मेंमहिलाओं के साथ अपराध के मामलेमें पीछे नहीं है।

इसे भी पढ़ें- हर घंटे 3 महिलाएं रेप का शिकार...कानून बदलने के बाद भी नहीं बदले हालात, महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान हैं ये आंकडे़

आखिर कब खत्म होगी ऐसी मानसिकता?

haridwar mother got her 13 year old minor daughter gangraped with boyfriend and friends arrestedे

दुश्मनी किस हद तक किसी को नीचे गिरा सकती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण आप यहां देख सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या कोई मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कर सकती है। पती के साथ झगड़ा और दुश्मनी का बदला बेटी को झेलना पड़ेगा, कभी किसी बेटी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

इसके पहले ओडिशा से एक पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। जिसमें मां की मौत के बाद, पिता बेटी के साथ गलत हरकत करता था। पिछले कुछ सालों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें बेटियों के साथ गलत अपराध घर में ही हुए हैं।

यह भी पढ़ें-यौन उत्पीड़न के ये मामले बताते हैं कि रक्षा का वादा करने वाले परिवार से भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP