herzindagi
women in haj yatra article image

नई Haj Policy- अब महिलाएं अकेली जा सकेंगी हज यात्रा पर

दिवाली पर सरकार ने दिया मुस्लिम महिलाओं को तोहफा। अब अकेले जा सकेंगी महिलाएं हज की यात्रा पर। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-10-13, 12:32 IST

तीन तलाक के बाद सरकार मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नया तोहफा लेकर आई है। मोदी सरकार मुस्लिम महिलाओं के लिए एक नई हज नीति लेकर आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए सरकार ने अब दी जाने वाली हज सब्सिडी खत्म कर दी है। साथ ही सरकार महिलाओं के लिए एक नई नीति लेकर आई है। इन नई नीति के अनुसार अब 45 वर्ष से अधिक की मुस्लिम महिलाएं बिना किसी मेहरम के हज की यात्रा पर जा सकेंगी। 

2018-22 के लिए नई हज नीति

इस नई हज नीति के तहत सरकार 2018-22 में समुद्र के रास्ते हज यात्रियों को भेजने का विचार कर रही है। हज यात्रा के लिए समुद्री रास्ता यात्रियों के लिए एक सस्ता ऑप्शन साबित हो सकता है। अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सरकार अपनी इस नई नीति के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधा देगी। इस नई नीति के आने के बाद अब मुस्लिम महिलाएं अकेले हज की यात्रा पर जा सकेंगी। इससे हज पर जाने के लिए उनकी दूसरों पर से डिपेंडेंसी खत्म जाएगी। 

पहले क्या थी स्थिति 

  • इस नई नीति से पहले महिलाएं बिना मेहरम के हज यात्रा पर नहीं जा सकती थीं। 
  • मेहरम मतलब जिनसे महिला का निकाह नहीं हो सकता। मसलन, पिता, सगा भाई, बेटा और पौत्र-नवासा मेहरम हो सकते हैं। 

नई नीति की विशेषताएं 

 

  • अब 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं बिना मेहरम के हज की यात्रा पर जा सकेंगी।
  • लेकिन हमलिाएं चार महिलाओं के समूह में ही इस यात्रा पर जा सकेंगी। 
  • नई हज नीति के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हज कोटे का प्रावधान उनके यहां की मुस्लिम आबादी के अनुपात में किया जाएगा। 
  • जम्मू-कश्मीर के लिए कोटा 1500 से बढ़ाकर 2000 करने का भी प्रस्ताव है। 
  • गौरतलब है कि सऊदी अरब में 45 और इससे अधिक उम्र की महिलाएं हज की यात्रा पर जा सकती हैं।

 

9 जगहों से होगी यात्रा 

इस नई नीति में सरकार ने उन जगहों की संख्या भी कम कर दी है जहां से यात्री हज की यात्रा पर निकलते थे। पहले ये संख्या 21 थी जिसे घटाकर 9 कर दिया गया है। अब से वे अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि से ही यात्रा कर पाएंगी। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।