हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं हरियाली तीज का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाएंगी। ऐसे में अगर आप भी इस साल हरियाली तीज को यादगार बनाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे 5 बेहतरीन गिफ्ट आइडिया के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी ननद, सास, मां, बहन या अपनी सहेली को देकर उन्हें खुश कर सकती हैं।
अगर आप इस हरियाली तीज पर अपने किसी खास को गिफ्ट में कुछ देना चाहती हैं, तो आप उसे खूबसूरत हैंड वॉच दे सकती हैं। आपको बाजार में कई अच्छे वाच के ब्रांड मिल सकते हैं। आप उन्हें अपने बजट के हिसाब से घड़ी खरीदकर दे सकती हैं।यह एक बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन है, जो सामने वाली महिला के बहुत काम आ सकता है।
यही नहीं इस साल हरियाली तीज पर आप अपनी सहेली या रिश्ते में किसी महिला को कुछ गिफ्ट करना चाहती हैं, तो आप उसे स्किन केयर प्रोडक्ट गिफ्ट में दे सकती हैं। हर महिलाओं को स्किन केयर करना पसंद होता है। ऐसे में यह गिफ्ट भी उनके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप किसी भी अच्छे ब्रांड की मेकअप किट या स्किन केयर किट गिफ्ट में दे सकती हैं।
आप चाहें तो इस साल हरियाली तीज पर अपनी किसी भी खास दोस्त, सासु मां, ननंद या बहन को गिफ्ट देने का सोच रही हैं, तो उनके लिए ज्वेलरी सेट भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप उन्हें अपने बजट के हिसाब से पायल, नेकलेस, झुमकी, नथ जैसी चीजें भी गिफ्ट में दे सकती हैं। ऐसी चीजें भी उनके बेहद काम आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदना है कोल्हापुरी चप्पल? तो पुणे के इस बाजार में मिलेगी एक से एक फुटवियर
इसके अलावा आप चाहें तो हरियाली तीज को यादगार बनाने के लिए अपनी किसी खास महिला मित्र या रिश्ते में किसी भी महिला को फुटवियर भी गिफ्ट कर सकती हैं। आजकल महिलाओं को फुटवियर पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में उनके लिए यह शानदार गिफ्ट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप बजट के हिसाब से फुटवियर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
सबसे ज्यादा अगर महिलाओं को कुछ पसंद हैं, तो वो है कपड़े और साड़ी। ऐसे में आप किसी भी महिला को गिफ्ट में कुछ देने का सोच रही हैं, तो आप उन्हें गिफ्ट में साड़ी भी दे सकती हैं। साड़ी सभी महिलाओं के काम आएंगी और यह गिफ्ट उनके लिए एक बेस्ट ऑप्शन भी हो सकता है। आपको बाजार में कई तरह की साड़ी डिजाइन मिल सकती हैं आप चाहें तो ऑनलाइन भी साड़ी खरीद सकती है।
यह भी पढ़ें: Gold Pendant Designs: बेटी के लिए बनवा रही है सोने का पेंडेंट, तो इन 4 डिजाइन पर जरूर डालें नजर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik/myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।