मानसून सीजन में कई सारी सब्जियां ऐसी आती हैं, जिसे खाना लोगों को काफी पसंद होता है। ग्रीन बीन्स भी इनमें से एक होती है। लेकिन बारिश के मौसम की वजह से यह अक्सर सब्जी मंडी में महंगी मिलती है, जिसकी वजह से अक्सर खा नहीं पाते हैं। ऐसे में आप इस बेल को किचन गार्डन में लगाएं। इससे आपको ताजी और हरी फलियां मिल जाएंगी। आर्टिकल में जानते हैं ग्रीन बीन्स को कैसे आप ट्राई कर सकती हैं।
बरसात में कैसे उगाएं ग्रीन बीन्स?
ग्रीन बीन्स की बेल नमी वाली मिट्टी में तेजी से बढ़ती है। मानसून में कम मेहनत में अच्छी पैदावार होती है। आप बिना किसी केमिकल के ऑर्गेनिक फलियां पा सकते हैं। साथ ही, इसे आप जमीन की जगह गमले में भी ग्रो कर सकते हैं।
किचन गार्डन में ग्रीन बीन्स की बेल
- इसके लिए आपको बीज का सही तरीके से चुनाव करना है। ऐसे में आप बाजार जाकर इसे सही तरीके से चूज करें।
- फिर आपको इसकी मिट्टी को तैयार करना है। इसमें गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालना है।
- अब गमले में बीज मिट्टी में 1 इंच की गहराई में बोएं और हल्का पानी दें।
- धूप और पानी को पौधे में सही तरीके से डालें।
- बेल को ऊपर चढ़ाने के लिए लकड़ी या तार का सहारा दें।
कितने दिन में मिलेंगी फलियां
आपको इस बेल में लगभग 40 से 50 दिन में ग्रीन बीन्स की ताजी फलियां तोड़ने को मिलेगी। इसके बाद और फलियां चाहिए, तो ऐसे में आपको फलियों में खाद लगातार डालनी पड़ेगी। तभी आप अच्छी और ताजी हरी फलियां मिलेंगी।
अब बाजार से महंगी बीन्स खरीदने की जरूरत नहीं। इस मानसून सीजन में अपने घर पर लगाएं ग्रीन बीन्स की बेल और खुद उगाई हुई ताजी सब्जियों का आनंद लें। बस आपको इसमें सही खाद, पानी और इसे धूप में रखना है, ताकि इसे सही पोषण मिल सके। बस आपको इसे बारिश के पानी से बचाकर रखना है, ताकि आपके गमले की मिट्टी में ज्यादा पानी से हे बेल की जड़े गल सकती हैं। ऐसे में आप आसपास के माली से सही जानकारी लेकर घर पर सही जगह पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मिट्टी खोदकर इतनी गहराई में दबा दें अपराजिता का बीज, अगले सीजन गमले में मिल सकते हैं ढेर सारे पौधे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों