Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

Govardhan Puja 2022: आखिर क्यों गोवर्धन पूजा पर की जाती है गाय की पूजा?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
Updated:- 2022-09-28, 18:00 IST
image

गोवर्धन पूजा को हमारे देश में दिवाली के अगले दिन एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पूजा में श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस दिन गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से विशेष फल भी मिलता है।

कई लोग गाय के गोबर से घर पर ही गोवर्धन पर्वत बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस पूजा को विधि-विधान के साथ किया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन कई लोग गाय की भी पूजा करते हैं।

इस पूजा में गाय की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है।

क्यों मनाते हैं गोवर्धन पूजा?

cow worship during govardhanpuja

आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है जो बहुत प्रसिद्ध है। ब्रज नाम की जगह पर लोग इंद्र की पूजा करते थे लेकिन एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने यह कह दिया कि इंद्र देव कभी दर्शन नहीं देते फिर उनकी पूजा करने का क्या मतलब है इससे अच्छा तो आप लोग अन्न गोवर्धन पर्वत की पूजा करें क्योंकि उस पर हमारी गायें घास को चरती हैं यह सुनकर सभी ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करना शुरू कर दी।

इसके बाद भगवान इंद्र ने क्रोध में आकर ब्रज में बारिश शुरू कर दी। जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई। फिर लोगों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण जी ने लगातार 7 दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा यानी छोटी अंगुली पर उठा लिया। इसके बाद इन्द्र देव ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी।

इसके बाद ब्रजवासियों ने यह उत्सव मनाया और भगवान की विधि-विधान के साथ पूजा करना शुरू कर दी।

इसे जरूर पढ़ें-शाम की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, चमक उठेगी किस्मत

क्यों करते हैं गाय की पूजा?

आपको बता दें कि गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। हिन्दू ग्रंथों के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार जिस तरह से देवी सुख और शांति प्रदान करती हैं उसी प्रकार गाय की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है। आपको बता दें कि कई लोक कथाओं के अनुसार गाय का दूध सबसे नदियों के जल जितना ही पवित्र होता है और गाय में सभी देवी-दवताओं का वास होता है। गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा करने के  मौली, चावल, फूल, दही, रोली और दीप जलाकर पूजा करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये 5 चिन्ह, मिलेगी बेहिसाब बरकत

गाय को भोग लगाने के लिए चरणामृत और कई सारे पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि गाय अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती है।

इन सभी कारणों की वजह से गोवर्धन पूजा में गाय पूजा का बहुत अधिक महत्व होता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- herzindagi/inext

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।