Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut के 30 करोड़ के बंगले में बहुत कुछ है खास

Kangana Ranaut का 30 करोड़ का बंगला चार साल में बनकर तैयार हुआ है। इस बंगले से पहाड़ों का नजारा है बेहद खूबसूरत।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-09-20, 16:04 IST
kangna ranaut main

Kangana Ranaut बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। कभी वह अपनी अदाओं को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, तो कभी अपने बयानों के लिए। उनका बिंदास और बेबाक अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आता है।

हाल ही में मिशेल ओबामा और ओपरा विन्फ्रे के साथ मंझ साझा करते हुए की उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और अब उनके खूबसूरत बंगले की चर्चा की जा रही है। मनाली में खरीदे गए इस बंगले की कीमत 30 करोड़ रुपये है।

inside

कंगना के इस घर में गृह प्रवेश की तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी थीं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कंगना गृह प्रवेश की ceremony में अपने परिवार वालों के साथ कितनी उत्साहित हैं। 

Read more : सोनम कपूर ने क्यों कह दी अपनी दोस्त के लिए ये बात

Kangana Ranaut के घर में क्या खास

यूरोपियन थीम वाले इस बंगले में 8 बेडरूम हैं, बालकनी हैं, conservatory है, gymnasium है, yoga room है, साथ ही हिमाचली सर्द रातों में ठंड से राहत पाने के लिए आग तापने का इंतजाम भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार Kangana Ranaut ने यह घर 10 करोड़ में खरीदा था और शेष राशि घर के रेनोवेशन में लगी है।

kangna ranaut inside

इसे Shabnam Gupta ने डिजाइन किया है। कंगना रनौत इस घर को लेकर इतनी एक्साइटेड थीं कि वह अक्सर ही रेनोवेशन का काम देखने के लिए यहां के चक्कर लगा जाती थीं। 

न्यू इयर का गिफ्ट है ये बंगला

खबरों की मानें तो कंगना का मनाली स्थित ये नया बंगला उन्हें नए साल के तोहफे के तौर पर मिला है। यह घर हरियाली के बीच है। कहा जाता है कि साल 2014 में क्वीन की जबरदस्त कामयाबी के बाद उन्होंने यह घर खरीदा था। कहा जाता है कि इस बंगले को खरीदने के बाद उन्होंने कई आर्कीटेक्ट्स से भी बात की थी।

kangna ranaut inside

बंगला खरीदने के बाद इसे पूरी तरह से तैयार करने में लगभग चार साल का वक्त लग गया। इस घर की सबसे बड़ी speciality ये है कि इससे पहाड़ों का नजारा अद्भुत नजर आता है और हर कमरे में एक बालकनी बनी हुई है। सर्दियों में घर में पर्याप्त धूप आए, इसके लिए इसमें  rooftop glass conservatory भी लगी हुई है। 

 

मुंबई का घर भी दिखता है बेहतरीन

कंगना घर को खूबसूरत बनाने में यकीन रखती हैं। पिछले साल मुंबई के अपने 5 बेडरूम वाले घर को उन्होंने नया लुक दिया था और उनकी तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा की थीं। उनके ये घर Richa Bahl ने डिजाइन किया था, डायरेक्टर Vikas Bahl की पत्नी हैं।

inside

कंगना की फिल्म manikarnika इसी महीने रिलीज होने वाली है। हम उम्मीद करते हैं कि कंगना जिस तरह मनाली के अपने खूबसूरत आशियाने को लेकर खुश हैं, अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी से भी उन्हें वैसी ही खुशियां हासिल हों। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।