Naagin 7: प्रियंका चहर चौधरी बनीं एकता कपूर की अगली नागिन, बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान ने एक्ट्रेस से पूछा अंकित गुप्ता का हाल तो दिया यह जवाब

एकता कपूर का शो नागिन हमेशा सुर्खियों में रहता है। शो के अलग-अलग सीजन में कई एक्ट्रेसेस अब तक नागिन का रोल प्ले कर चुकी हैं और अब लंबे समय से नागिन के सीजन 7 को लेकर बज बना हुआ था। 'बिग बॉस 16' में एकता कपूर घर में आई थीं और अफवाहें थीं कि घर की किसी एक कंटेस्टेंट को वह नागिन के रोल में फाइनल करेंगी हालांकि, तब से लेकर अब तक नागिन की लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं हुआ था। कुछ दिन पहले मेकर्स की तरफ से अनाउंस किया गया था कि 2 नवंबर को 'बिग बॉस 19' के मंच पर 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस के चेहरे से परदा हटेगा और अब प्रियंका चहर चौधरी, 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस बन चुकी हैं और उनका लुक भी रिवील हो गया है। चलिए, आप भी प्रियंका के नागिन अवतार पर नजर डाल लीजिए।
प्रियंका चहर चौधरी बनीं 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस
View this post on Instagram
एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। खबरें थीं कि ईशा सिंह या प्रियंका चहर चौधरी इस सीरियल में लीड रोल निभाएंगी। अब कल रात बिग बॉस 19 के मंच पर 'नागिन 7' की लीड एक्ट्रेस का खुलासा हो गया है। एकता कपूर ने सलमान खान के सामने प्रियंका को 'नागिन 7' की लीड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया। प्रियंका ने मंच पर सिजलिंग परफॉर्मेंस दी और नागिन के अवतार पर उन्हें देखकर फैंस कायल हो गए। प्रियंका नागिन लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
सलमान खान ने प्रियंका से किया अंकित गु्प्ता को लेकर सवाल
जब एकता और प्रियंका, मंच से वापिस जा रहे थे तो सलमान खान ने प्रियंका से अंकित को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा, "और वो किधर हैं...हैं....नहीं हैं.." इस पर प्रियंका हल्के से न में सिर हिलाती हैं। इस पर सलमान और प्रियंका दोनों हंसने लगते हैं। फैंस इसे अंकित और प्रियंका के ब्रेकअप का कंफर्मेशन मान रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस 16 में प्रियंका और अंकित साथ नजर आए थे और इसके बाद भी दोनों अक्सर साथ नजर आते थे हालांकि, लंबे समय से दोनों के अलग होने की अफवाहे तूल पकड़ रही थीं और अब मानो प्रियंका ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट को मिला नागिन सीरियल में रोल
प्रियंका ने की अशनूर की तारीफ
View this post on Instagram
प्रियंका ने अशनूर कौर की तारीफ की और कहा कि वह अंदर और बाहर से बहुत खूबसूरत हैं। बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड्स में नीलम, तान्या, कुनिक और शहबाज समेत घर के कई सदस्य, अशनूर की बॉडी शेमिंग करते दिखे थे। इसके बाद से कई सेलेब्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में खत्म होगा 'नागिन 7' का इंतजार, जानें कब और किस दिन उठेगा लीड एक्ट्रेस के चेहरे से परदा
आप प्रियंका चहर चौधरी का नागिन लुक कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Colors TV, Instagram/Priyanka Chahar Choudhary
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।