बारिश में लाइट जलते ही घर में आतंक मचा देते हैं बरसाती कीट-पतंगे, प्याज वाले इस देसी जुगाड़ से पाएं छुटकारा

यदि बारिश शुरू होने के साथ आपके घर की लाइट्स पर भी बरसाती कीड़े मंडराने लगे हैं, तो आज हम आपको एक सस्ता देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिससे लाइट के आसपास भी कीट-पतंगे नहीं भटकेंगे।
natural bug repellent

बरसात का मौसम बहुत सुहावना लगता है। हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए चाहता है बस थोड़ी बरसात हो जाए, ताकि गर्मी से राहत मिल सके। वहीं इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम भी काफी अच्छा हो गया है। जहां बारिश से एक ओर लोगों को ठंडक का एहसास होता है। वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद बरसाती कीड़ों का आना एक बड़ी समस्या बन जाता है। हालांकि बरसात के बाद कीड़ों का आना एक आम समस्या होता है। शाम होने के बाद जैसे ही आप घर की लाइट जलाते हैं बरसातों कीड़ों का अटैक आपके घर के बल्ब और ट्यूब लाइट पर देखने को मिल जाता है। ऐसे में लाइट ऑन करना भी दुश्वार हो जाता है। वहीं यह कीड़ें आपको न तो सोने देते हैं और यह आपके खाने-पीने की चीजों में भी गिरने लगते हैं। जिसके चलते इन्हें भगाना जरूरी हो जाता है।

इन बरसाती कीट-पतंगों को भगाने में बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त स्प्रे और कॉइल आदि खूब बिकती हैं, लेकिन इनका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल घर के इंसानों की सेहत और पालतू जानवरों पर भी बुरा प्रभाव डालता है। ऐसे में इनका कम से कम प्रयोग या फिर नहीं करना ठीक रहता है। ऐसे में अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा आखिर इन कीड़ों को भगाने के लिए फिर क्या किया जाए। आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान करने आए हैं। जी हां दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में एक देसी घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बारिश के बाद लाइट के आसपास मंडराने वाले कीड़े-मकौड़ों को घर से दूर भगा सकती हैं। आइए जानें क्या है वो देसी जुगाड़।

बरसाती कीट-पतंगों को कैसे भगाएं?

  • प्याज
  • पॉलीथिन
  • नींबू का रस
insects around bulb

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले आपको दो प्याज लेनी है।
  • अब प्याज का छिलका उतार दें।
  • इसके बाद आपको प्याज में दो तरफ से चीरा लगाना है।
  • अब इसके अंदर आप नींबू के रस की दो-चार बूंदें डाल दें।
  • इस प्याज को आप पॉलीथिन की थैली लेकर उसमें डाल दें।

diy monsoon insects remdy

  • इसके बाद आपको इस पॉलीथिन को बल्ब पर लटकाना है।
  • जब आप बल्ब जलाएंगी तो उसकी हीट से प्याज और नींबू की स्मेल फैलेगी।
  • जिसके बाद आपके घर में लगी लाइट्स पर एक भी बरसाती कीट-पतंगे नहीं नजर आएंगे।

यदि आपको हमारा बताया यह प्याज वाला देसी नुस्खा पसंद आया है, तो आप इसको एक बार जरूर ट्राई करके देखें। यह बरसाती कीड़ों के साथ मच्छरों को भी आपके घर के अंदर नहीं आने देगा। इसको करने में न तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने हैं और न ही ज्यादा मेहनत।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock/meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP