herzindagi
how to get rid of millipedes

बारिश के समय घर में आने लगे हैं गोजर तो अपनाएं ये 4 घरेलू नुस्खे

बारिश के समय गार्डन और घर में गोजर आने लगे हैं तो इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से चंद मिनटों में हमेशा के लिए भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  
Editorial
Updated:- 2023-07-13, 12:52 IST

इस समय देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का मौसम है। कई जगह छिटपुट तो कई जगह भारी बारिश भी हो रही है। वैसे तो कई लोग मानसून का मौसम बेहद ही पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग मानसून का मौसम बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। 

मानसून के मौसम में एक सामान्य बात यह है कि बरसाती कीड़े-मकोड़े गार्डन और घर में लगने लगते हैं। बरसाती कीड़ों के काटने की वजह से कई लोग बीमार भी पड़ जाते हैं। हजारों बरसाती कीड़ों में शामिल गोजर एक ऐसा कीड़ा है जो मानसून के समय गार्डन और घर सबसे अधिक लगते हैं।

अगर आप भी बारिश में लगने वाले गोजर से कुछ अधिक परेशान रहते हैं या फिर गोजर की वजह से पौधे भी खराब होने लगे हैं, तो इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से उन्हें चंद मिनटों में भगा सकते हैं। 

इन स्थानों पर होते हैं सबसे अधिक गोजर 

how to get rid of millipedes during monsoon with home remedies in hindi

  • मानसून में गोजर को आसानी से भगाने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि गोजर घर के किन स्थानों पर सबसे अधिक पाए जाते हैं। आइए जानते हैं-
  • गोजर गार्डन और सड़े-गले पेड़-पौधों के साथ पत्तों के आसपास कुछ ही लगते हैं। 
  • बचे हुए भोजन को खुले में फेंक देने की वजह से भी गोजर लगने लगते हैं। 
  • गोजर बाथरूम और किचन की गली से होते हुए घर के अंदर तक पहंच जाते हैं। 
  • कई बार खिड़कियों के द्वारा भी घर के अंदर गोजर प्रवेश कर जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: घर और गार्डन से व्हाइट कीड़ों को दूर भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल 

tip to get rid of millipedes

खाना बनाने या घर की सफाई करने के लिए आपने कई बार नहीं, बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोजर के इस्तेमाल से गार्डन और घर में लगने वाले गोजर को भी चंद मिनटों में भगा सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 1-2 लीटर पानी में 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसमें 1-2 चम्मच नमक या फिर नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों के अलावा नाली और खिड़कियों पर अच्छे से छिड़काव कर लें। 
  • इस प्रक्रिया को मानसून के दिनों में फॉलो करने से गोजर कभी भी नहीं लगेंगे। 

यह विडियो भी देखें

नीम के पत्तों का करें उपयोग 

ways to get rid of millipedes

नीम के पत्तों को हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका दूसरा इस्तेमाल कीड़ों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से गोजर कुछ ही मिनट में भाग जाएंगे। फॉलो करें ये स्टेप्स-  

  • इसके लिए सबसे पहले 2 कप नीम के पत्तों को मिक्सी में डालें।
  • अब मिक्सी में 2-3 कप पानी को मिलाकर महीन पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लें। 
  • इसके बाद पौधे-नाली और खिड़कियों के आसपास मिश्रण का छिड़काव करके छोड़ दें।
  • नीम के पत्तों के कड़वेपन की वजह से गोजर कभी नहीं लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: मौसमी कीड़े-मकोड़े से हैं परेशान, तो भगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 

गोजर भगाने के लिए इन चीजों का भी करें इस्तेमाल 

best ways to get rid of millipedes

बेकिंग सोडा और नीम के पत्तों के अलावा अन्य कई घरेलू चीजों के इस्तेमाल से गोजर को आसानी से भाग सकते हैं। इसके लिए आप नींबू का रस, अमोनिया पाउडर, नमक का घोल और केरोसिन ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों की दुर्गन्ध की वजह से गोजर कुछ ही मिनट में भाग जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।