Ganesh Chaturthi Decoration Ideas:गणेश चतुर्थी की धूम इन दिनों पूरे भारत में मची हुई है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से लोग अपने घर पर भी बप्पा को विराजमान करते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे गणपति बप्पा के दरबार को खूबसूरती और आसानी से सजा सकते हैं।
गणेश जी के दरबार को दुप्पटे से सजाएं (Ganesh Chaturthi Simple Decoration)
View this post on Instagram
- हम सभी के घर पर दुप्पटे मौजूद होते हैं। आप गणपति बप्पा के दरबार को दुप्पटे से सजा सकते हैं। आपके घर में कितना स्पेस है और दरबार के हिसाब से आप दुप्पटे का इस्तेमाल करें।
- दरबार के पीछे के बैकग्राउंड को खूबसूरत बनाने लिए और गणपति बप्पा के चारों को आप रंग बिरंगे दुप्पटे लगा सकते हैं। इन दुपट्टों को खास लुक देने के लिए आप इन पर लाइट्स भी लगा सकते हैं।
घर छोटा है तो गणेश जी के लिए दरबार कैसे बनाएं (Ganpati Decoration)
View this post on Instagram
- अगर आपका घर छोटा है, तो भी आप गणेश जी को लाकर घर सजा सकते हैं। इसके लिए आपको बस फर्श पर दरी बिछाकर एक चोकी पर गणेश जी को बिठाना है।
- अब आप अपने मनपसंद के किसी भी तरह के फूलों को पार्क से तोड़ कर लाएं और मूर्ति के पीछे दीवार पर टांग दें। आप चाहें तो पेपर और कार्डबोर्ड से भी गणेश जी के लिए फूल बनाकर सजावट कर सकते हैं।
केले के पत्ते से सजाएं गणेश जी का दरबार (How to decorate eco friendly Ganesha)
View this post on Instagram
केले के पेड़ के पत्ते बहुत बड़े होते हैं। ऐसे में आप दरबार को केले के पत्ते से भी सजा सकते हैं। केले के पत्ते के की मदद से सजावट करने पर आपका किसी भी तरह का खर्चा नहीं होगा।
घर पर गणेश जी के लिए सजावट का सामान कैसे बनाएं (Ganesh Chaturthi Decoration in Free)
View this post on Instagram
इन सभी टिप्स के अलावा आप कार्डबोर्ड को असली या नकली फूल और पत्तों से सजाकर भी दरबार सजा सकते हैं। इसके लिए आपको बस 1-1 करके 4 से 5 चीजें बनानी होंगी और उसे गणपति के दरबार के आसपास लगा दें।
इसे भी पढ़ेंःGanesh Chaturthi 2023: विदेश में गणपति स्थापना के लिए ध्यान रखें वास्तु के 5 नियम, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों