Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के लिए घर पर पंडाल सजाने के 5 बेहतरीन सस्ते और अच्छे आइडियाज

पूरे साल के इंतजार के बाद आखिर वो समय आ ही गया, जब धूम-धाम से भगवान गणेश के भक्त उनका अपने-अपने घरों में स्वागत करेंगे। जी हां, 27 अगस्त 2025 को इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा और गणेश जी की आओभगत के लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप भी गणेश जी की घर में स्थापना करती हैं और उनका सुंदर सा पंडाल सजाने की अभिलाषा रखती हैं, तो आज हम आपको श्री गणेश स्थापना के लिए सुंदर-सुंदर पंडाल जो घर में ही बनाए जा सकते हैं, उनकी की कुछ तस्वीरें और उन्हें बनाने की आसान विधि बताएंगे। अच्छी बात यह है कि इन मंडालों को बनाने के लिए आपको किसी कारीगर की जरूरत नहीं पड़ेगी आप घर पर खुद से ही इतना सुंदर पंडाल बना लेंगी कि, लोग भी देखते रह जाएंगे।
असली फूल से बनाएं पंडाल
असली फूलों के पंडाल की बात ही कुछ और है। हां, अगर आप 1 से अधिक दिनों के लिए गणेश जी की स्थापना कर रही हैं, तो आपको हर रोज इस पंडाल के फूल बदलने होंगे। चलिए हम आपको असली फूल का पंडाल बनाने का तरीका बताते हैं-
- सबसे पहले आप एक लकड़ी का ढांचा तैयार कर लें। आपको जिस शेप में पंडाल चाहिए उस शेप में ढांचा आप खुद भी तैयार कर सकती हैं या फिर बाहर से बहुत ही कम पैसें में तैयार करा सकती हैं। यदि आप बाहर से तैयार करा रही हैं तो 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में आपका काम हो जाएगा।
- इसके बाद आप हार्ड फोम या फिर थर्माकॉल शीट की जरूरत होगी। बेहतर होगा कि आप हार्ड फोम लें। यह थोड़ा सस्ता भी आएगा और इससे फूलों को खोंसना आसान होगा। थर्माकॉल वाला ढांचा आपको महंगा पड़ सकता है। थर्माकॉल में बहुत अच्छे से फूल सेट भी नहीं हो पाते हैं।
- इसके बाद आप लोहे के पतले तार से लकड़ी के ढांचे के ऊपर एक बेस तैयार करें, जिस पर आपको फूल लगाने होंगे।
- इसके बाद आप फूल मंडी से थोक में तरह-तरह के फूल ले आएं और इस ढांचे में टूथपिक की मदद से अंदर खोसें। फूल मंडी से आप 200 रुपये के भी फूल लेकर आएंगी, तब भी आपको गणेश जी का पंडाल तैयार हो जाएगा।
- आप गुलाब, गंदे, ऑर्चिड के फूलों से यह पंडाल तैयार कर सकती हैं। इसे और भी सुंदर बनाने के लिए आप आम या अशोक के पेड़ के पत्ते लगा सकती हैं।
- इस तरह से गणेश जी की स्थापना के लिए एक अच्छा सा पंडाल तैयार हो जाएगा और देखने वाले भी देख का खूब तारीफ करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- मुंबई में कहां लगता है बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल, गणेश चतुर्थी के पर्व में जाने का बना लें प्लान
रंगबिरंगे कपड़ों और फूलों से तैयार करें गणेश जी का पंडाल
गणेश जी का पंडाल घर पर ही मौजूद रंग-बिरंगें दुपट्टों से कर सकती हैं। साथ ही फूालों को इस डेकोरेशन में जोड़कर आप और भी ज्यादा खूबसूरत पंडाल तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको इस पंडाल को तैयार करने तरीका आसान स्टेप्स में बताते हैं-
- आपको एक लकड़ी के ढांचे की जरूरत होगी इसमें आप कपड़ें को फसा सकें। आप दुपट्टों को कर्टेन की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आपके पास गहरे रंगों के दुपट्टे हैं, तो आप इनसे गणेश पंडाल का बहुत अच्छा डेकोरेशन कर सकती हैं। इसके साथ ही आप नेट के दुपट्टों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब आप असली या नकली फूलों की लड़ से पंडाल को सजाएं। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों की लड़ ले सकती हैं।
- अंत में आप सुंदर लाइट्स भी पंडाल में लगाएं। बस आपका पंडाल बनकर तैयार और आप इसके बीच में श्री गणेश की स्थापना करें। यह पंडाल ईको फ्रेंडली भी है और इसे तैयार करने में आपको 500 से 1000 रुपये तक ही खर्च होंगे।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली में कहां लगता है भगवान गणेश का सबसे सुंदर और बड़ा पंडाल, दर्शन से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
गणेश चतुर्थी से जुड़े अन्य लेख
| Ganesh Chaturthi Date | Ganesh Chaturthi Puja Vidhi | Ganpati Mahotsav Date 2025 | Ganesh Chaturthi Vrat Katha |
गणेश चतुर्थी की आप सभी को शुभकामनाएं। अगर आप भी घर में पंडाल सजा रही हैं, तो ऊपर बताए गए तरीके को ट्राई करके देखें। साथ ही इस लेख को लाइक और शेयर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।