Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:23 AM IST

Happy Birthday Nita Ambani:नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की ड्रीम वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें और रोचक किस्से जानें

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी की अनदेखी तसवीरें आप देखें। इतना ही नहीं इनकी शादी की रोचक बातें भी पढ़ें। 
Updated:- 2019-11-01, 10:59 IST
nita ambani bridal jewellery pictures

देश के सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स की बात की जाए तो उसमें टॉप 10 में जिनका नाम आता है वह बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी। बेशक दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं है मगर, इनकी चर्चा हमेशा बॉलीवुड कपल्स से भी ज्यादा ही रहती है। खासतौर, पर नीता अंबानी के लुक्स से लेकर लोग उनके डाइट प्लान तक के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। आपको बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी 8 मार्च 1985 में हुई थी। तो चलिए हम आपको नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी से जुड़े कुछ रोचक किससे सुनाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:  होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के साथ नीता अंबानी की है जबरदस्‍त कैमिस्‍ट्री

nita ambani wedding saree pictures

कैसे मिले 

मुकेश अंबानी के माता पिता धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन ने नीता अंबानी को सबसे पहले एक डांस शो में भरतनाट्यम करते हुए देखा था। उन्हें तब नीता अंबानी का डांस बहुत ही सुंदर लगा। तब ही दोनों ने तय कर लिया था कि वह नीता को अपने घर की बहू बनाएंगे। मुकेश अंबानी की पिता धीरूभाई अंबानी ने नीत के पेरेंट्स के आगे बेटे की शादी का प्रस्ताव रखा। तब नीता के घर वालों को पता भी नहीं था कि जो व्यक्ति उनकी बेटी का हाथ अपने बेटे के लिए मांग रहा है वह धीरूभाई अंबानी है। दोनों के पेरेंट्स आपस में मिले और शादी के लिए तैयार हो गए। 

इसे जरूर पढ़ें:  नीता अंबानी की ज्वैलरी कलैक्शन में मौजूद हैं नथ के ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस

wedding saree of nita ambani unseen pic

आपको बता दें कि नीता अंबानी एक मिडल क्लास फैमिली को बिलॉन्ग करती हैं। वह मुकेश अंबानी से कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। उनके स्टेटस और फाइनैंशियल कंडीशन से नीता को डर लगता था। इसलिए नीता ने शादी के लिए कुछ कंडीशंस पहले से ही तय कर रखी थीं। नीता ने मुकेश के आगे यह शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद भी अपनी जॉब नहीं छोड़ेंगी। नीता शादी से पहले एक स्कूल में टीचर थीं और शादी के बाद भी उन्होंने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी थी। मुकेश अंबानी ने नीता से शादी करने के लिए उनकी सारी शर्तों को मान लिया था। नीता अंबानी के इन 3 लुक्स से लें टिप्स

flashback to nita ambani and mukesh ambani dream wedding

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का कोर्टशिप पीरियड 

नीता और मुकेश अंबानी का कोर्टशिप पीरियड तब शुरू हुआ जब मुकेश अंबानी ने एक दिन नीता के आगे डेट पर चलने की बात कही। जब दोनों कार से घूमने निकले तो मुकेश ने अचानक कार रोकी और नीता से पूछा ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ नीता ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। तब मुकेश ने फिर पूछा ‘ मुझे अभी बताओ। मैं तब ही कार स्टार्ट करुंगा।’ तब जाकर नीता ने शादी के लिए हां कहा। नीता अंबानी के 5 डिजाइनर ज्वेलरी सेट से लें टिप्स

pictures of nita ambani and mukesh ambani dream wedding

कठिन समय 

देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत टफ टाइम देखना पड़ा है। बेशक अंबानी परिवार को कभी आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़ा हो मगर, परिवार को आगे बढ़ने के लिए नीता और मुकेश अंबानी को बहुत बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने बताया, ‘शादी के कई सालों तक मुझे संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ। मैं 23 साल की थी और डॉक्टर ने मुझे बताया कि मैं कभी मां नहीं बन सकती। उस वक्त मैं टूट गई थी। मगर, Dr Firuza Parikh से मेरी मुलाकात हुई। वह मेरी बहुत अच्छी सहेली भी थीं। उनकी सहायता से ही मैंने एक साथ दो बच्चों को कंसीव किया। उसके बाद मैनें अनंत का जन्म दिया।’ यह वक्त अंबानी परिवार के लिए बेहद टफ था। 3 लाख रुपए की चाय से शुरू होता है नीता अंबानी का दिन, जानिए खासियत

 

आज नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी बड़े बेटे और बेटी की शादी कर चुके हैं। जल्द ही वह अपने छोटे बेटे की भी शादी करने वाले हैं। दोनों के बीच बेहद अच्छी बॉडिंग है। नीता अंबानी अपने फैमिली बिजनेस में पति मुकेश अंबानी का हाथ भी बटाती हैं। आप भी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के इस प्यारे रिश्ते से टिप्स ले सकती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।