प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल आज एक-दूसरे के हो जाएंगे, उनकी रॉयल वैडिंग से जुडें ये 11 फैक्ट्स जानिए

  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-05-19, 14:35 IST

इस शादी के सीजन में एक और जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आइए प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग जुडे कुछ फैक्‍ट्स के बारे में हम भी आपको बताते हैं।

meghan merkle and prince harry main
meghan merkle and prince harry main

इस शादी के सीजन में एक और जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं ब्रिेटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्‍ट्रेस मेगन मार्कल संग शादी के बंधन बंधेंगे। लंदन के विंडसर कैसल में महारानी सहित शाही परिवार के दूसरे सदस्‍यों की मौजूदगी में होने वाली रस्‍मों का पूरी दुनिया में लाइव प्रसारण किया जाएगा।

ब्रिटेन के शाही परिवार में आज दुनिया की सबसे खास शादी होने जा रही है, जिसमें दुल्हा बनेंगे प्रिंस हैरी और दुल्हन होंगी अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्कल। इनकी शादी के चर्चे अभी से सोशल मीडिया पर छाई हैं। ब्रिटेन में होने वाली तमाम तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। पूरी दुनिया की नजर इन तस्वीरों पर टिकी है। हर कोई इस परिवार में होने जा रही शादी के बारे में जानना चाहता है। शादी का कार्ड, मेघन और प्रिंस हैरी की लवस्टोरी, मेघन की ड्रेस, रॉयल समारोह में शामिल होने वाले मेहमान आदि से जुड़ी हर जानकारी हर कोई जानना चाहता है। आइए इससे जुडे कुछ फैक्‍ट्स के बारे में हम भी आपको बताते हैं।

शादी का कार्ड

शादी के कार्ड Barnard & Westwood द्वारा डिजाइन किए गए और बनाया गया था, ये प्रिंटर हमेशा शाही शादी के आमंत्रण बनाते हैं। मेघन की अमेरिकी जड़ों की ओर इशारा करते हुए, जोड़े के निमंत्रण अंग्रेजी पेपर पर अमेरिकी स्याही के साथ लिखा गया है।

meghan markle and prince harry  ()

ससुर निभाएंगे पिता की भूमिका

मेगन के पिता थॉमस मार्कल सीनियर हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण शादी में शमिल नहीं हो पाएंगें। उनही हाल ही में हार्ट की सर्जरी हुई हैं। ऐसे में मेगन के ससुर प्रिंस चार्ल्‍स उनके पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

शादी में 600 ग्रेस्‍ट होगे शामिल

शादी में मेगन के करीबी दोस्त प्रियंका चोपड़ा सहित 600 मेहमानों की विंडसर कैसल में उपस्थिति दिखाई देगी। शेष 2,460 गेस्‍ट महल के चारों ओर मैदान से शादी देखेंगे। मेहमानों में हॉलीवुड रॉयल्टी के साथ ही वास्तविक रॉयल्टी का मिश्रण होंगे।

साथ-साथ रहेंगे प्रिंस विलियम

प्रिंस हैरी के साथ उनके भाई, प्रिंस विलियम होगें। मेगन ने किसी एक को नहीं चुना, क्‍योंकि उसने कहा कि वह अपने दोस्‍त के ग्रुप से किसी एक को चुनने के पक्ष में नहीं है। हालांकि उनके आस-पास कुछ लड़के और लड़कियां रहेगी जो प्रिंस विलियम के बच्चों सहित सभी शाही बच्चे हैं।

रिसेप्शन पार्टी में 90 लाख का गाउन पहनेंगी मेगन!

खबरों के मुताबिक इस शाही शादी में मेगन करीब 10 लाख ब्रिटिश पाउंड यानि 90 लाख का गाउन पहनने वाली है, जिसे ब्रिटिश डिजाइनर्स राल्फ और रूसो ने डिजाइन कर रहे हैं।

meghan markle and prince harry  ()

मुंबई के इस NGO को मिलेगा प्रिंस हैरी की शादी में खास तोहफा!

प्रिंस हैरी और मेघन ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों से अपील की है कि वह उन्हें कीमती तोहफे देने की बजाए भारत में मुंबई के मैना महिला फाउंडेशन सहित और भी सात परोपकारी संस्थाओं को दान दें। जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं।

ड्रेस कोड बनाया गया

इंविटेशन कार्ड में हर पुरुष और महिला के लिए ड्रेस कोड बता दिया गया है। ड्रेस कोड में “यूनिफॉर्म, मॉर्निंग सूट या लाउंज सूट, डे ड्रेस और हैट” शामिल हैं। केट की पर्सनल स्टाइलिश Natasha Archer केट मिडलटन के लिए ड्रेस पसंद करने से पहले कुछ बातों को अपने दिमाग में रखेंगी।

शादी की अंगूठी

प्रिंस हैरी अपने भाई विलियम या उनके पूर्वजों की तरह अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहन सकते हैं। ब्रिटिश इतिहास ने पुरुषों के लिए अपने शादी के बैंड पहनने के लिए कभी भी अनिवार्य नहीं किया है, जबकि महिलाओं के लिए इसे पहनना जरूरी होता है। लेकिन अफवाहें बताती हैं कि हैरी कस्टम तोड़ देंगे और अंगूठी पहनेंगे, क्योंकि मेगन इस पर जोर देगी। यह देखते हुए कि वह एक कठोर फेमनिस्‍ट है, हम आश्चर्यचकित नहीं होंगे।

टियारा पहनेंगी मेगन

जैसा कि शाही दुल्हन के लिए प्रथा होती है, मेगन एक टियारा पहनेंगी जो रानी के निजी संग्रह से उधार लिया जाएगा। अफवाह यह है, वह डायना के संग्रह से भी एक पहन सकती है। उनकी सगाई की अंगूठी विशेष रूप से डायना के निजी आभूषणों से दो हीरे का उपयोग करके बनाई गई थी।

Read more: इस साल की रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा बनेंगी मेगन मर्केल की ब्राइडमेड?

लेमन केक ऑर्डर किया

शादी के लिए लंदन की वाइलेट बेकरी से लेमन एल्डर फ्लावर केक ऑर्डर किया गया है। इस केक की कीमत करीब 45 लाख रुपए होगी। शादी के बाद प्रिंस और मेगन की केक कटिंग रस्म होगी।

meghan markle and prince harry  ()

भारत से सांड और साड़ी भेंट

पेटा ने शादी के उपहार में उनके नाम पर गोद लिए गए एक बेसहारा सांड को भेंट करने का फैसला लिया है। सांड का नाम हैरी और मेगन को मिलाकर ‘मेरी’ रखा गया है और वह अब महाराष्ट्र के एक अभ्यारण्य में रहेगा। दूसरी ओर, मुंबई के डिब्बेवालों ने मेगन को देने के लिए लाल बाग की पारंपरिक मराठी साड़ी, मंगलसूत्र और चूड़ियां, जबकि हैरी की खातिर केसरिया रंग की पगड़ी व कुर्ता-पायजामा खरीदा है। ब्रिटिश राजघराने से मुंबई के डिब्बेवालों की दोस्ती साल 2003 की प्रिंस चार्ल्स की भारत यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। 2005 में चार्ल्स ने डिब्बेवालों को कैमिला पार्कर से हुई अपनी शादी का बुलावा भी भेजा था।

Recommended Video



HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP