हिंदू धर्म में कई संस्कारों की बात की गई है और विवाह भी उन्हीं में से एक संस्कार है। इस लिए एक उम्र के बाद हर किसी की शादी होती है। मगर कई बार लाख प्रयास करने के बाद भी शादी में अड़चने आती हैं। ऐसे में जब प्रयास काम न आएं, तो आपको शास्त्रों में बताए गए उपायों को आजमाकर देखना चाहिए। हमने भी कुछ रामबाण उपाय ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से पूछे हैं, जिनको आजमा कर आप भी शादी में आ रही बाधाओं को दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से।
1. मंगल पाठ कराएं
शादी में देरी या बाधा का एक कारण मंगल दोष भी हो सकता है। विशेष रूप से जिन व्यक्तियों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उनकी शादी में कई अड़चनें आती हैं। ऐसे में मंगल दोष को शांत करने के लिए मंगल पाठ कराना बेहद लाभदायक माना जाता है। मंगल पाठ के द्वारा न केवल मंगल ग्रह की शांति होती है, बल्कि जीवन में सुख और समृद्धि के साथ विवाह के मार्ग में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, हनुमान जी की आराधना भी लाभकारी होती है।
2. इन देवी-देवताओं की पूजा करें
अगर आपकी शादी में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना करना भी कारगर साबित हो सकता है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा शादी के लिए अत्यधिक प्रभावी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होने पर विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित करना, बेलपत्र अर्पित करन, और माता पार्वती के नाम का ध्यान करना लाभकारी होता है। इसके अतिरिक्त भगवान गणेश की पूजा भी विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक मानी जाती है। हर बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें-माता पार्वती के इन दिव्य संस्कृत नामों पर रखें अपनी लाडली के नाम
3. तकिए के नीचे रखें ये खास वस्तु
शादी में अड़चने दूर करने के लिए एक विशेष उपाय यह भी है कि आप अपने तकिए के नीचे एक विशेष वस्तु रख कर सोएं। ऐसी मान्यता है कि अगर आप हर गुरुवार के दिन पीले वस्त्र में हल्दी की गांठ बांधकर अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं, तो इससे विवाह में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती हैं। इसके साथ ही यह उपाय आपकी मानसिक शांति में भी सहायक होता है और विवाह की इच्छाओं को पूर्ण करने में मदद करता है।
4. इन ग्रहों की पूजा करें
कई बार कुंडली में दोषों के कारण भी शादी में अड़चने आती हैं। विशेष रूप से जब बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है या अशुभ स्थिति में होता है, तो विवाह में देरी होती है। बृहस्पति को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार को बृहस्पति की पूजा करें और बृहस्पति मंत्र का जाप करें। साथ ही शुक्र ग्रह का भी विवाह से सीधा संबंध माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्र मंत्र का जाप करें।
5. शनिवार के दिन करें ये उपाय
हर शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना भी विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने में सहायक होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करना लाभकारी होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन गरीबों को भोजन कराएं और काले तिल का दान करें। इसके साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
6. इस रंग के कपड़े पहनें
शादी के लिए विशेष रंगों का चयन करना भी एक प्रकार का ज्योतिषीय उपाय माना जाता है। खासकर उन व्यक्तियों के लिए जो लंबे समय से विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें, इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और विवाह के योग बनने की संभावना बढ़ती है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करें, इससे शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। इन रंगों का प्रयोग करने से ग्रहों की अनुकूलता बढ़ती है और विवाह की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-जानिए आखिर क्यों भगवान शिव जी को माता पार्वती ने दिया था श्राप
7. इन चीजों का दान करें
दान का महत्व हर प्रकार की ज्योतिषीय बाधाओं को दूर करने में होता है। शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए विशेष रूप से गुरुवार और शनिवार के दिन दान करना लाभकारी होता है। गुरुवार को चने की दाल, पीला वस्त्र और हल्दी का दान करना बृहस्पति को मजबूत करता है। शनिवार के दिन काले तिल, काला वस्त्र, और सरसों के तेल का दान करना शनिदेव को प्रसन्न करता है। इसके साथ ही, शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, चावल, और दूध का दान करने से शुक्र की अनुकूलता प्राप्त होती है।
8. माता पार्वती के इस मंत्र का करें जाप
विवाह में सफलता पाने के लिए माता पार्वती का विशेष मंत्र जाप भी किया जा सकता है। कहा जाता है कि माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं। आपको नियमित 108 बार "ॐ नमः शिवायः पार्वत्यै नमः" का जाप करना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों