फेसबुक हमेशा से महिलाओं के अधिकारों के बारे में खुल कर बोलता रहा है। अब उसने अपने एक्शन से भी जाहिर कर दिया है कि वह महिलाओं के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेगा। दरअसल हाल ही में फेसबुक ने अपने एक सुरक्षा इंजीनियर को कथित तौर पर महिला का ऑनलाइन पीछा करने के कारण नौकरी से निकाल दिया है। वह कर्मचारी अपनी ताकत का गलत तरीके से उपयोग करते हुए महिला से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा था। इसी के कारण फेसबुक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।
इस बात की पुष्टि फेसबुक के ही सिक्योरिटी चीफ एलेक्स स्टमॉस ने बयान जारी कर की है। उन्होंने कहा, यह जरूरी है कि फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स डेटा सुरक्षित रहे। एनबीसी न्यूज के अनुसार इंजीनियर फेसबुक के अंदर अपनी पोस्ट का फायदा उठाते हुए वह इंजीनियर महिलाओं की जानकारी जुटाता था। फिर उसके बाद वह उन्हें ऑनलाइन स्टॉक करता था। फेसबुक की तरफ से भी इंजीनियर को नौकरी से निकालने की पुष्टी कर दी गई है।
इस कर्मचारी ने टिंडर पर महिला को मेसेज भेज कर खुद को स्टॉकर बताया था। रिपोर्ट के अनुसार यह विवाद कर्मचारी द्वारा महिला को टिंडर पर एक संदेश में खुद को 'पेशेवर पीछा करने वाला' बताने के बाद सामने आई थी जिसके बाद फेसबुक ने यह कदम उठाया। कर्मचारी और उस महिला की मुलाकात से टिंडर पर हुई थी।
इसे लेकर साइबर सिक्योरिटी कंस्लटेंट जैकी स्टोक्स ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वर्तमान में फेसबुक में काम करने वाला एक सुरक्षा इंजीनियर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं का ऑनलाइन पीछा करता है। यह बात उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। ट्विटर पर इसे लेकर साइबर सिक्योरिटी कंस्लटेंट जैकी स्टोक्स का ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें जैकी ने फेसबुक के उस सिक्योरिटी इंजीनियर के टिंडर पर बातचीत की कॉपी का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया है, जो महिलाओं को ऑनलाइन स्टॉक कर रहा था।
यह विडियो भी देखें
I really, really hope I’m wrong about this. pic.twitter.com/NDkOptx8Hv
— Jackie Stokes 🙋🏽 (@find_evil) April 30, 2018
इस स्क्रीनशॉट में उस महिला और कर्मचारी की बातचीत है। कर्मचारी ने जब खुद को प्रोफेशनल स्टॉकर बताया तो महिला ने पूछा, "क्या आप वर्तमान में यह कर रहे हैं? मेरा पीछा करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।" फेसबुक के लिए यह एक और बुरा खबर है। यह मामला ऐसे बुरे समय में आया है, जो पहले से ही अपने डाट गोपनीयता संरक्षण कार्यों के लिए जांच का सामना कर रहा है।
Read More: लड़की से शराबी ने की छेड़खानी तो, पंचायत ने लड़की का ही करा दिया मुंडन
स्टॉकिंग' यानि ग़लत इरादे से एक औरत का पीछा करने को, अब अपराध माना जाता है जिसके ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत की जा सकती है। आजकल ऑनलाइन स्टॉकिंग के केस भी काफी बढ़ रेह हैं। ऑनलाइन स्टॉकिंग में महिलाओं को सोशल मीडिया पर स्टॉक किया जाता है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 354(डी) के अनुसार महिला के असहमति दिखाने के बावजूद उससे संपर्क करने की कोशिश करने वाला, उसका पीछा करने वाला, निजी रिश्ता बनाने की कोशिश करने वाला, उसे घूरने या उसका जासूसी करने वाला हर वह आदमी 'स्टॉकिंग' का अपराधी माना जाएगा जो किसी महिला की मानसिक शांति को भंग करता है और उन में हिंसा का डर पैदा करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।