Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

छत्तीसगढ़: लड़की से शराबी ने की छेड़खानी तो, पंचायत ने लड़की का ही करा दिया मुंडन

इंडिया अजीब ही देश है। यहां किसी के भी करनी की सजा केवल और केवल लड़की को ही मिलती है। अब छत्तीसगढ़ में भी कुछ ऐसा ही मामला दिखा है। पूरी खबर अंदर पढ़ें।
Updated:- 2018-02-14, 16:19 IST
Girl head Shaved in Chhattisgarh to Purify Herself After Molestation article

इंडिया अजीब ही देश है। यहां किसी के भी करनी की सजा केवल और केवल लड़की को ही मिलती है। अब छत्तीसगढ़ में भी कुछ ऐसा ही मामला दिखा है। छत्तीसगढ़ में एक लड़की के साथ एक शराबी ने छेड़खानी की तो पंचायत ने शराबी को सजा देने के बजाय लड़की का ही सिर मुंडा दिया। 

आपने ऐसी ही खबरें पहले भी पढ़ी होंगी कि फलाना ने लड़की का रेप किया तो उसे नंगा कर के पूरे गांव में घुमाया गया। या फिर किसी के भाई ने किसी की लड़की को भगा दिया तो सजा देने के लिए लड़की के घरवालों ने लड़के के घरवालों में मौजूद सारी महिलाओं का रेप कर दिया। 

Incredible India!!

करता कोई है, भरता कोई और है। 

कोई और कहना यहां गलत होगा... क्योंकि करता हमेशा पुरुष समाज है और उसकी कीमत हमेशा महिला समाज को चुकानी पड़ती है। 

क्या है मामला

Girl head Shaved in Chhattisgarh to Purify Herself After Molestation inside

छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ एक शराबी ने नशे की हालत में छेड़खानी कर दी। इसके बाद पंचायत ने शराबी को सजा देने के बजाय लड़की को ही सजा दी। इस घटना को गांव के गुंडे-बदमाशों ने अंजाम दिया है। लड़कियों को सजा देने वालों ने इसके पीछे सामाजिक नियमों का हवाला दिया है। यह मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा के वनांचल ग्राम सेंदूरखार का है। 

यह पूरी घटना 21 जनवरी की है। लड़की निर्माण स्थल पर काम करने गई थी जब 22 साल के अर्जुन यादव ने उस समय छेड़खानी की। जिसके बाद यहां समुदाय की पंचायत ने लड़की का शुद्धीकरण करने के नाम पर उस लड़की का सिर मुंडवा दिया। जिसके बाद लड़की ने घर आकर छेड़खानी के बारे में अपने माता-पिता को बताया और उसके माता-पिता ने स्थानीय पंचायत को इसके बारे में बताया। उसी के बाद अगले ही दिन लड़की के बाल काट दिए गए और उसके परिवार को समुदाय के लोगों के लिए भोज करवाने के लिए भी कहा गया था। 

कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार 

Girl head Shaved in Chhattisgarh to Purify Herself After Molestation inside

अर्जुन नाम के एक शख्स ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस समुदाय के उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने इस शुद्धिकरण का आदेश दिया था और इस पूरे घटना को अंजाम दिया था। लड़की के बाल मुंडवाने की घटना 5 फरवरी को कुकदुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव में घटी। यह गांव जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूरी पर है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।